Advertisment

Side Effects Of Caffeine : कैफ़ीन से होते हैं ये 8 नुकसान

author-image
New Update

ज्यादातर बेवरेजेस में कैफ़ीन होता है। इसका सीमित मात्रा में सेवन करने से अनेक लाभ मिलते हैं। यह हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट करता है और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है। स्टडीज भी दिखाती हैं कि कैफ़ीन का सेवन कम मात्रा में करने से कोई खतरा नहीं होता और यह सुरक्षित है। 

Advertisment

इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से अनेक प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। यह हमारी शारीरिक और मेंटल हेल्थ दोनों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। सभी लोगों की उपभोग करने की क्षमता अलग-अलग होती है। इसलिए हो सकता है कि कुछ लोगों को थोड़ा ज्यादा कैफ़ीन लेने पर भी कोई नुक्सान नहीं हो।

कैफ़ीन के नुकसान-

1. एंजाइटी

Advertisment

कैफीन का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से मेंटल हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है और डिप्रेशन होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

2. इनसोम्निया

आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि कैफीन नींद को कंट्रोल करती है और हमें जगाए रखती है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से इनसोम्निया का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisment

3. डाइजेशन

कैफ़ीन गैस्ट्रिन नामक हार्मोन रिलीज करने में मदद करता है जो हमारे डाइजेशन की प्रक्रिया को तेज करके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।

4. ड्रग

Advertisment

कैफीन का हर रोज सेवन करने से कुछ लोगों को इसकी तलब लग जाती है जैसे किसी भी और नशीले पदार्थ की। वह इसके बिना रह नहीं पाते हैं। इसके ना मिलने पर वे बेचैन हो जाते हैं जिससे उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।

5. ब्लड प्रेशर

कैफ़ीन से दिल की बीमारी का खतरा तो नहीं होता लेकिन इससे ब्लड प्रेशर हाई ज़रूर हो सकता है। यह हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है। यह हमारे आर्टिरीज को डैमेज कर सकता है और साथ ही दिल और दिमाग की तरफ हमारे खून के बहाव को रोक सकता है। 

Advertisment

6. धड़कन तेज

इसके अधिक सेवन से दिल की धड़कन तेज हो जाती हैं। यह देखा गया है कि कैफीन का सेवन करने वाले लोगों की धड़कने नॉर्मल से ज्यादा तेज रहती हैं। यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। एक औरत ने आत्महत्या करने के लिए कैफीन की अत्यधिक डोज ले ली जिससे उसकी हार्टबीट इतनी तेज हो गई कि वह मर गई।

7. थकान

Advertisment

कैफीन का अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से इंसान के शरीर में थकान बनी रहती है। यह ड्रिंक एनर्जी तो देती है लेकिन इनसे थकान ज्यादा महसूस होती है। जिन लोगों को इसकी आदत होती है उन्हें शरीर से कैफ़ीन के निकलते ही थकावट महसूस होने लगती है।

8. रेपिड यूरिनेशन

कैफ़ीन के अत्यधिक सेवन से ब्लैडर ओवर एक्टिव हो जाता है। इसके कारण हमें साधारण के मुकाबले ज्यादा जल्दी टॉयलेट लगता है। 

कैफ़ीन के नुकसान
Advertisment