/hindi/media/post_banners/1u06hHvQeZ8kG0pVAGzf.jpg)
3 महीने की प्रेगनेंसी पेरेंट्स के लिए बहुत ही उत्साह पूर्ण होती है। आप प्रेग्नेंट होते तो है लेकिन किसी को दिखाई नहीं देते। इसलिए आप तारीख गिनते चले जाते हैं और अपने बच्चे के विकास का पूरा ध्यान रखते हैं। आप सही से अपनी डाइट लेते हैं, आराम करते हैं। इस वक्त में आकर आपको महसूस होने लगता है कि आपका शरीर अब बढ़ रहा है। आपको अपने अंदर एक जान के होने का एहसास होता है।
प्रेगनेंसी के इस चरण पर पहुंचने के बाद फीटस के बॉडी पार्ट्स का भी विकास होना शुरू हो जाता है। और सेक्स ओर्गंस भी अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे में बच्चे को अधिक पोषण चाहिए होता है ताकि उसका शारीरिक और मानसिक विकास अच्छे से हो सके।
3 महीने की प्रेगनेंसी के लिए अपनाएं ये टिप्स -
1. स्ट्रेस ना लें
3 महीने की प्रेगनेंसी में उल्टी और बेचैनी ज्यादा होने लगती है। जानकारी ना होने के कारण महिलाएं घबरा जाती हैं। इसमें घबराने वाली कोई भी बात नहीं है। यह समय में आम बात होती है और यह इसका एक लक्षण भी है कि आपने सही तरीके से 3 महीने बिता लिए।
2. पोषण का रखें ध्यान
प्रेगनेंसी के 3 महीने पूरे होने के बाद महिलाओं के शरीर की ग्रोथ होने लगती है।बेबी बंप भी धीरे-धीरे दिखाई पड़ता है। इसी चरण के बाद से बच्चे के बॉडी पार्ट्स का विकास होने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि मां को भरपूर पोषण मिले। इसलिए आप अपने डाइट का ध्यान रखें और सभी पोषक तत्वों को सही मात्रा में ग्रहण करें।
3. आराम करें
प्रेग्नेंसी के समय में थकान होना एकदम आम बात है। लेकिन यह कोई छोटी बात नहीं। आपको सही मात्रा में आराम करना चाहिए। आप जितना आराम करेंगे बच्चा उतना ही स्वस्थ रहेगा। दिन में कम से कम आधे घंटे की नींद जरूरी लें यह आपके एनर्जी बूस्टर की तरह काम करेगा।
4. दातों का रखें खयाल
हार्मोनल संतुलन में बदलाव आने के कारण मसूड़ों से खून निकलना और दांतों में दर्द जैसी समस्या हो सकती। इस बात को नजरअंदाज नहीं करें। तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें। आपकी डेंटल हेल्थ आपके बच्चे के विकास पर प्रभाव डाल सकती है।
5. कम्युनिकेट करें
यह बहुत जरूरी है कि आप अपने पार्टनर या किसी दोस्त व रिश्तेदार से अपने दिल की बात शेयर करें। आप अपने डरो के बारे में उनसे बात कर सकते हैं। इससे आपको साहस मिलेगा और डिप्रेशन होने की संभावना कम रहेगी। आपको खुश रहना चाहिए। आपका स्ट्रेस लेना बच्चे की सेहत पर दुष्प्रभाव डालेगा।