Advertisment

Stretch Exercises : सुबह करें ये एक्सरसाइज, पूरे दिन रहेंगे इनर्जाइज्ड

author-image
New Update

आयुर्वेद ज्ञानी लोग अक्सर कहा करते हैं कि सुबह उठकर एक्सरसाइज ज़रूर करनी चाहिए। ऐसा करने से हम ताजा और एक्टिव रहते हैं। यह हमारा अनर्जी लेवल बढ़ाता है। यह सभी बातें बिल्कुल सही है। लेकिन लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर वे कौन सी एक्सरसाइज करें। तो आज हम आपको ऐसी एक्सरसाइज बताएंगे जिन्हें करके आपको थकान महसूस नहीं होगी। और यह है आपके एनर्जी लेवल को भी बढ़ाएंगे। 

Advertisment

आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी अगर यह स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर लेंगे। शरीर की मसल्स को स्ट्रेच करने से बहुत सारे फायदे मिलते हैं। यह फ्लैक्सिबिलिटी के साथ-साथ हमारी फिटनेस को भी बरकरार रखता है। 

अपनी सुबह की शुरुआत इन स्ट्रेच एक्सरसाइज से करें -

1. चाइल्ड पोज

Advertisment

यह पोज हमारे हिप्स, स्पाइन और जांघ को स्ट्रेच करने में मदद करता है। इसे सुबह उठकर करने से थकान और स्ट्रेस कम होता है। यह हमारे दिमाग को तरोताजा करके इसे तेज करता है। अगर आप रात को गलत तरीके से सो गए थे तो यह आपकी बॉडी को रिकवर करने में मदद करेगा।

इसे करने के लिए आपको एक योगा मैट की जरूरत है। इसे करने के लिए आप अपने पैरों को मोड़कर उन पर बैठ जाए। अपने हाथों को सीधा करके आगे ले जाएं और अपनी सांस को छोड़े। अपनी सास को रोककर रखें। अब बैक पोजीशन में आते हुए सांस हो धीरे-धीरे छोड़ें।

2. कैट- काओ पोज 

Advertisment

इसमें दो पोज़ एक साथ किए जाते हैं। यह हमारी स्पाइन को लचीला बनाता है। साथ ही बैक और तोरसो (torso) बॉडी के लिए लाभदायक है। इसे करने से पेट से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं।

इसे करने के लिए एक योगा मैट लें। घोड़े की तरह दोनों हाथ, घुटने के बल जमीन पर रखें। अब अपने सर को ऊपर उठाएं और अपने बैक हो अंदर की तरफ पुश करें। कुछ सेकंड तक रुके और सर बैक को बाहर की तरफ पुष्कर के सर नीचे करें।

3. अधो मुख स्वानासन

Advertisment

यह आसन करने से हमारा नर्वस सिस्टम बेहतर होता है। यह हमारे दिमाग को शांत करके बॉडी को ऊर्जा देता है। इसे सुबह-सुबह करने से नींद और थकान जैसी परेशानियां भी दूर हो जाती है। इसे दो दो बार करें और हर एक बार में तीन गहरी सांसे ले। इसे करने से हमारी बाजू,कंधे, कलाई, जांघ और स्पाइन की लंबाई बढ़ती है। 

4. एक पद अधो मुख स्वानासन

यह हमारे हिप्स और साइड बॉडी को स्ट्रेच करता है। यह हमारे दिमाग को शांत करके हमारा कॉन्फिडेंस बढ़ाता है। इसे करने से हैमस्ट्रिंग, हिप्स और बाजू का लचीलापन बढ़ता है। इसके साथ ही है पूरे शरीर को मजबूत भी बनाती है।

Advertisment

5. ताड़ासन

यह आसन देखने में बहुत ही साधारण सा लगता है। लेकिन यह हमारे पोस्चर के लिए लाभदायक है। यह हमारे दिमाग को शांत करता है। इसे करने से लंबाई भी बढ़ती है। 

इसे करने के लिए सीधे सावधान की पोजीशन में खड़े हो जाएं। फिर सांस अंदर लेते हुए अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाकर स्ट्रेच करें। कुछ सेकंड रुक कर उन्हें नीचे लेकर आएं और अपनी सांस को बाहर छोड़ें।

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
Advertisment