Advertisment

Highest Paid Actors 2022: अक्षय कुमार से लेकर सलमान, लिस्ट में और कौन

author-image
New Update

बॉलीवुड विश्व की प्रसिद्ध और अमीर इंडस्ट्री में से एक है। बॉलीवुड की फिल्में भारत के अलावा दूसरी जगह धमाकेदार कमाई करती ही हैं लेकिन बॉलीवुड के एक्टर्स की कमाई भी कुछ कम नहीं है। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि बॉलीवुड के ये एक्टर्स कुछ बड़े और अमीर बिजनेसमैन के जितनी कमाई करते हैं।

Advertisment

2022 की इस लिस्ट में सबसे ऊपर अपनी जगह बनाई है अक्षय कुमार ने। अक्षय कुमार, सलमान खान और रजनीकांत जैसे कई और एक्टर्स बॉलीवुड के 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन चुके हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि कौन इस लिस्ट में किस जगह पर है तो आगे जरूर पढ़ें -

1. Akshay kumar 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी उम्र के दूसरे सभी एक्टर्स के मुकाबले 1 साल में सबसे ज्यादा फिल्में करते हैं। इंडस्ट्री में दिन रात काम करने के बाद अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले अभिनेता बन चुके हैं। 

Advertisment

उन्होंने पिछले वर्ष लगभग 29 करोड टैक्स दिया। टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया है जो उनकी टीम ने एकत्रित किया। अक्षय अभी यूनाइटेड किंगडम में अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

2. Rajnikanth 

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अक्षय कुमार के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर बन चुके हैं। उन्हें टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा देश के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले लोगों में से एक होने के लिए सम्मानित भी किया गया। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने उनके अवार्ड को लिया और ट्विटर पर तस्वीरें भी शेयर की।

Advertisment

3. Amitabh Bachchan

80 की उम्र होने के बावजूद भी अमिताभ बच्चन ने अपना नाम देश के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल करा लिया है। उन्होंने 2018 से 19 के बीच में लगभग 70 करोड़ का टैक्स भरा था। इतनी उम्र मैं भी यह पद हासिल करना देश की नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 14वें सीजन को होस्ट करने वाले है।

4. Salman Khan

Advertisment

बॉलीवुड के तीन खान में से एक सलमान खान इंडस्ट्री और जनता के अत्यधिक लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं। सलमान खान की फिल्में ज्यादातर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में होती हैं। लेकिन अब उनकी फिल्म ही नहीं बल्कि वह खुद भी सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले लोगों में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने 2020 से 21 के बीच में 44 करोड़ रूपये टैक्स भरा।

5. Hrithik Roshan

रितिक रोशन भारत के सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले एक्टर की लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 1 साल में 80 करोड़ का एडवांस टैक्स भरा है। वह बॉलीवुड में काफ़ी हिट फिल्में दे चूके हैं। 

बॉलीवुड
Advertisment