/hindi/media/media_files/2025/04/22/vPzMjwD6UcZzmaj1KffO.png)
Photograph: (Freepik)
World Earth Day हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह एक ग्लोबल इवेंट है जिसका उद्देश्य पर्यावरण संबंधी मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। धरती हमारा घर है और इसका ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसे पहली बार 1970 में मनाया गया था। इस साल अर्थ डे का थीम "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" है। आज के समय में सबसे बड़ा मुद्दा पर्यावरण को बचाना है, जिसके लिए जागरूकता की बहुत जरूरत है और इसकी शुरुआत हमें आज से और अभी से ही करनी होगी। चलिए जानते हैं कि कैसे महिलाएं पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान दे सकती हैं।
सुबह की ताजी हवा हो या हरियाली की छांव—धरती हमें हर दिन संजीवनी देती है। हम भी इसके लिए कुछ करें। एक पेड़ लगाएं, प्लास्टिक को ना कहें और ग्रीन एनर्जी अपनाएं। ये धरती हमारा घर है और अपने घर का ख़्याल रखना, हम सबकी ज़िम्मेदारी है। #worldearthday #earthday #nature #earth pic.twitter.com/3IhvevnLWx
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) April 22, 2025
World Earth Day पर जानिए कैसे महिलाएं भी पर्यावरण को बचाने में योगदान दे सकती हैं
घर पर सस्टेनेबिलिटी अपनाएं
घर में सस्टेनेबिलिटी लाने में महिलाएं बहुत बड़ा योगदान दे सकती हैं जैसे कि वे ऊर्जा की खपत को कम कर सकती हैं। इसके लिए वे ऐसे उपकरणों का उपयोग कर सकती हैं जो कम Energy का उपयोग करते हैं। इसके साथ ही वे पानी की बचत भी कर सकती हैं। घर पर नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों (Renewable Energy Sources) जैसे सोलर पैनल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
सस्टेनेबल शॉपिंग की आदत डालें
शॉपिंग करते समय महिलाओं को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि वे जिन चीजों को खरीद रही हैं, उनका पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। अगर हम इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना शुरू करें, तो बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। इसलिए महिलाएं सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स खरीदें। शॉपिंग करते समय प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें बल्कि कपड़े का बैग साथ लेकर जाएं।
बच्चों को जागरूक रखें
मां, अपने बच्चों की पहली शिक्षक होती है। ऐसे में अगर बचपन से ही बच्चों को सस्टेनेबिलिटी के बारे में बताया जाए, तो वे इसे जीवन में अपनाएंगे जिससे पर्यावरण में कम प्रदूषण होगा। ऐसे में शुरुआत से बच्चों को प्लास्टिक के बुरे प्रभावों के बारे में बताएं। 3 आर (Reduce, Reuse, Recycle) के सिद्धांत के बारे में जागरूक करें। पेड़ों की अहमियत समझाएं, ताकि जब भी वे पेड़ों की कटाई या पर्यावरण को नुकसान होते देखें, तो उसे रोकने की कोशिश करें।
पर्यावरण संरक्षण में हिस्सा
महिलाओं को ऐसी मुहिम का हिस्सा बनना चाहिए जहाँ पर पर्यावरण को बचाने के लिए कदम उठाए जा रहे हों। जब महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी, तो बदलाव तेजी से होगा। इसके लिए महिलाएं सोशल मीडिया, वर्कशॉप , या कम्युनिटी टॉक्स के माध्यम से महिलाएं प्रदूषण या वनों की कटाई जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ा सकती हैं।
पर्यावरण से जुड़े करियर को चुनें
महिलाओं को हमेशा ही करियर से जुड़े बहुत ही लिमिटेड ऑप्शंस बताए जाते हैं लेकिन ऐसे बहुत सारे करियर ऑप्शंस हैं जिन्हें चुनकर महिलाएं पर्यावरण को बचा सकती हैं और जीवन में ग्रो भी कर सकती हैं जैसे रिन्यूएबल एनर्जी और एनवायरमेंटल साइंस क्षेत्रों में करियर चुनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे सकती हैं। इसके साथ ही STEM फील्ड को चुनकर भी पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैला सकती हैं।