Advertisment

New Marriage में कैसे सेटल होने के लिए महिलाएं अपनाएं ये टिप्स

जब महिलाओं की शादी होती है तो सबसे ज्यादा चेंज भी उन्हें ही सहन करना पड़ता है। इसका एक रीजन यह भी है कि उन्हें अपना घर छोड़कर पुरुष के घर जाना पड़ता है। आज हम बताएंगे कि कैसे महिलाएं नई मैरिज में खुद को सेटल कर सकती हैं- 

author-image
Rajveer Kaur
New Update
New Marriage

(Image Credit: WeddingWire.in)

How Can Women Settle In New Marriage: जब महिलाओं की शादी होती है तो सबसे ज्यादा चेंज भी उन्हें ही सहन करना पड़ता है। उनके लिए शादी में एडजस्ट होना पुरुषों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा कठिन होता है। इसका एक रीजन यह भी है कि उन्हें अपना घर छोड़कर पुरुष के घर जाना पड़ता है। ऐसे में सब नए लोग होते हैं और अगर यह आपकी अरेंज मैरिज है तो आपकी पति के साथ भी इतनी बॉन्डिंग नहीं होती है तो कुल मिलाकर आपको सब कुछ शुरू से ही करना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को बहुत सारी कन्फ्यूजन भी रहती है और यह सब उनके लिए काफी स्ट्रेसफुल भी हो जाता है। आज हम बताएंगे कि कैसे महिलाएं नई मैरिज में खुद को सेटल कर सकती हैं- 

Advertisment

New Marriage में कैसे सेटल होने के लिए महिलाएं अपनाएं ये टिप्स

खुलकर बातचीत करें

सबसे पहले नहीं दुल्हन को अपने परिवार में सब लोगों से खुलकर बात करनी चाहिए। उन्हें इस मामले में बिल्कुल भी झिझक नहीं रखनी चाहिए जैसे आपको क्या अच्छा लगता है, आपकी क्या सोच है और आपकी क्या इच्छा है। इन सब के बारे में आपको अपने परिवार को बताना चाहिए। आपको धीरे-धीरे उन्हें अपने ही लोगों की तरह स्वीकार करना चाहिए। शुरुआत में यह सब कुछ मुश्किल हो सकता है लेकिन आपको खुद को समय देते हुए एक स्टेप आगे बढ़ते रहना चाहिए।

Advertisment

सुसराल का भरोसा जीते

हम अपने लोग उन्हें ही कहते हैं जिन पर हमें भरोसा होता है। इसलिए आप अपने ससुराल में भी दूसरों का विश्वास जीतने की कोशिश करें। ऐसे काम करें जिसके कारण वह आप पर भरोसा करने लगे क्योंकि उनके लिए भी आप नहीं है। उन्हें भी आपको लेकर काफी आशंकाएं हो सकती है और आपका काम है कि आपको उनको दूर करें और अपनी एक अच्छी इमेज उनके दिमाग में बिल्ड करें। इसके कारण आपके संबंध मजबूत होने लग जाएंगे।

चेंज के लिए तैयार रहें

Advertisment

नई शादी में सेटल होने के लिए महिलाओं को चेंज को स्वीकार करना पड़ेगा। अगर आप चेंज को लेकर नहीं फ्लेक्सिबल नहीं होते हैं तब आप नए माहौल में एडजस्ट नहीं हो पाएंगे। आपको बहुत सारी परेशानियां आएंगी और दूसरे भी आपके साथ सेटल नहीं हो पाएंगे। इसलिए आपको हर नहीं चैलेंज के लिए अपने माइंडसेट को तैयार करना पड़ेगा और पुरानी बातों को भूलकर नई जिंदगी की शुरुआत करने पर ध्यान देना होगा। मान लीजिए अगर आपके मायके किसी चीज को करने का तरीका अलग है और ससुराल में आपको पता चलता है कि यह चीज किसी अलग तरीके से की जाती है तो उसके लिए आपको रेडी रहना पड़ेगा।

एक साथ अच्छे से समय व्यतीत करें

शुरुआत में आपके फैमिली को एक अच्छा समय देना होगा जिससे आप उनके बारे में जान पाएंगे। आप ज्यादा से ज्यादा उनके साथ बैठिए, घर के काम कीजिए, बाहर घूमने जाएं और ट्रिप प्लान कीजिए। इन सब चीजों से आप बहुत जल्दी अपने नए परिवार में सेटल हो पाएंगे। ऐसा नहीं है कि आपको सब कुछ अपने हिसाब से मिलेगा। कुछ चीजों के लिए आपको कंप्रोमाइज करना पड़ेगा और कुछ चीजों के लिए आपके परिवार वाले करेंगे तब ही आप साथ में मिलकर रह पाएंगे।

How Can Women Settle In New Marriage marriage New Marriage
Advertisment