Advertisment

Tips For Black Underarms: जानिए ब्लैक अंडरआर्म को कैसे करे ठीक

हमारा जेनरेशन तो फैशन का युग है यहां हर व्यक्ति फैशन को फॉलो करना चाहता है और साथ ही साथ ट्रेंडी भी दिखना चाहता है लेकिन महिलाएं एक बहुत बड़ी समस्या के कारणवश स्लीवलेस कपड़े नही पहन पाती हैं। अधिक पढ़ें इस ब्लॉग में-

author-image
Muskan Isha
New Update
Tips For Black Underarms

How To Clean Dark Underarms At Home( Image Credit - iStock )

Tips For Black Underarms: हमारा जेनरेशन तो फैशन का युग है यहां हर व्यक्ति फैशन को फॉलो करना चाहता है और साथ ही साथ ट्रेंडी दिखना चाहता है लेकिन महिलाएं एक बहुत बड़ी समस्या के कारणवश स्लीवलेस कपड़े नहीं पहन पाती हैं और यह कारण हैं डार्क अंडरआर्म। डार्क अंडरआर्म को महिलाएं शर्मिंदगी के जैसे देखती हैं और फिर महिलाएं स्लीवलेस कपड़ो का लुफ्त नहीं उठा पाती हैं। सभी महिलाएं चाहती हैं कि वो फैशन फॉलो करें और आकर्षक दिखें लेकिन ब्लैक अंडरआर्म के कारण वो फैशन भी फॉलो नही कर पाती हैं। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिससे कि आप पा सकती हैं ब्लैक अंडरआर्म से छुटकारा।

Advertisment

ब्लैक अंडरआर्म के लिए उपाय

1. हल्दी 

हल्दी में करक्यूमिन नामक एक कंपाउंड मौजूद होता है जो कि स्किन में ग्लो और निखार लाता है तो आप हल्दी का इस्तेमाल अंडरआर्म के कालेपन को हटाने में कर सकते हैं बस इसके लिए आपको हल्दी में दूध या शहद मिला कर अंडरआर्म में लगा कर फिर धो लें अगर आप ब्लैक अंडरआर्म से अक्सर परेशान रहते हैं तो हल्दी का उपयोग जरूर से जरूर करके देखें।

Advertisment

2. एलोवेरा

एलोवेरा में पाया जाता है एलोसिन जो की पिगमेंटेशन के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है और एलोवेरा ब्लैक अंडरआर्म को ठीक करने में भी बहुत ही सहायक है क्योंकि एलोवेरा आपके स्किन के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है।

3. नींबू रस 

Advertisment

अंदरआर्म्स डेड स्किन सेल्स के कारण काला पड़ जाता है और नींबू में प्रेजेंट होता है एंटीसेप्टिक गुण जो की डेड स्किन सेल्स रिमूव करने में बहुत उपयोगी माना जाता है और सिर्फ यह ही नहीं नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाया जाता है । नींबू आपके अंडरआर्म के कालेपन को आसानी से दूर कर सकता है तो जरूर से जरूर नींबू का प्रयोग ब्लैक अंडरआर्म के लिए करके देखें।

4. मुल्तानी मिट्टी 

मुल्तानी मिट्टी के स्किन के लिए अनेक फायदे होते हैं यह हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। ब्लैक अंडरआर्म का कारण होता है डेड स्किन सेल्स और मुल्तानी मिट्टी डेड स्किन सेल्स को रिमूव करके दीप क्लीनजिंग करता है जिससे कि आपके अंडरआर्म का कालापन दूर हो जाता है तो ब्लैक अंडरआर्म की परेशानी को दूर करने के लिए जरूर मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करके देखें।

Advertisment

5. अरंडी का तेल 

अरंडी का तेल ब्लैक अंडरआर्म को कम करने में बहुत ही सहायक माना जाता है क्योंकि अरंडी का तेल स्किन की सारी गंदगी दूर करने में समर्थ है और यह अंडरआर्म का कालापन भी आसानी से दूर कर सकता है तो अगर आप ब्लैक अंडरआर्म से परेशान है जो अरंडी के तेल का इस्तेमाल करें और पॉजिटिव रिजल्ट पायें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Tips उपाय Black Underarms ब्लैक अंडरआर्म
Advertisment