Population Control: लगातार जनसंख्या बढ़ने का क्या कारण है? इसे रोकने में महिलाएं क्या योगदान दे सकती हैं?

भारत भी अब चीन को पीछे छोड़कर के काफी आगे निकल चुका है। ऐसे में अधिक पापुलेशन के कारण एक देश को कई सारी क्षति भी पहुंचती है। आईए जानते हैं जनसंख्या के बढ़ने का क्या कारण है और जनसंख्या को कंट्रोल करने में महिलाएं क्या योगदान दे सकती हैं। 

author-image
Anshika Pandey
New Update
How To Control Population

(Image Credit: Pinterest)

How To Control Population: दुनिया भर में पापुलेशन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भारत भी अब चीन को पीछे छोड़कर के काफी आगे निकल चुका है। ऐसे में अधिक पापुलेशन के कारण एक देश को कई सारी क्षति भी पहुंचती है। जैसे की अधिक रिसोर्सेस का इस्तेमाल, बेरोजगारी, भुखमरी, कुपोषण, आदि। ऐसे में पापुलेशन को कंट्रोल करने में सरकार कई सारी योजनाओं को चलती है। जिसके तहत लोगों को जागरूक किया जाता है क्योंकि जनसंख्या को कंट्रोल करने में आम योगी योगदान कर सकते हैं। आईए जानते हैं जनसंख्या के बढ़ने का क्या कारण है और जनसंख्या को कंट्रोल करने में महिलाएं क्या योगदान दे सकती हैं।

Advertisment

लगातार जनसंख्या बढ़ने का क्या कारण है? इसे रोकने में महिलाएं क्या योगदान दे सकती हैं?

जनसंख्या के बढ़ने के कारण 

अशिक्षा

अशिक्षा के कारण कई सारे लोगों को इस बात का अंदाजा ही नहीं होता है की जनसंख्या बढ़ने पर उनके जीवन पर भी कई सारे प्रभाव आने लग जाते हैं। 

बेरोजगारी 

बेरोजगारी भी कहीं ना कहीं पापुलेशन को बढ़ाने में योगदान करता है। शिक्षा भी बेरोजगारी का कारण बनती है। 

जागरूकता की कमी 

Advertisment

लोगों में जागरूकता की बहुत ज्यादा आवश्यकता है। कई लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होता है की पापुलेशन उनके और एक देश के स्थिति में क्या परिवर्तन लेकर के आती है। साथ ही वह इसमें क्या योगदान कर सकते हैं।

जल्दी उम्र में शादी 

कई परिवारों में देखा जाता है कि जल्दी उम्र में शादी करना परिवार की रीत होती है। ऐसे में जल्दी उम्र में शादी करना यानी कि जल्द प्रेगनेंसी। इस कारण से जनसंख्या में वृद्धि होना स्वाभाविक है।

जनसंख्या को कंट्रोल करने में महिलाएं क्या करें योगदान? 

जागरूकता

यदि व्यक्ति खुद में जागरूक रहता है। तो वह जनसंख्या क्यों कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आवश्यक है कि आप इन सारी समस्याओं को लेकर के जागरूक रहे। इनसे होने वाले प्रभाव के बारे में भी पता रहना जरूरी है। 

शिक्षा

Advertisment

शिक्षा की कमी होने के कारण भी पापुलेशन में वृद्धि तेजी से हो रही है। अपने परिवार, समाज और आसपास के लोगों को शिक्षा दें। यह उन्हें अधिक जनसंख्या के प्रभावों के बारे में भी समझने में मदद करेगा। 

सतर्क रहें 

अपनी पार्टनर के साथ किसी भी रिलेशनशिप में आपको सतर्क रहना आवश्यक होता है। खुद की हेल्थ का ध्यान रखते हुए भी प्रिकॉशन लेना आवश्यक है। ऐसा करने पर आप जनसंख्या वृद्धि को कंट्रोल कर सकते हैं। 

आसपास के लोगों को जागरूक करें 

खुद को जागरूक करना भी आवश्यक है लेकिन साथ ही साथ अपने आसपास के लोग, परिवार, पड़ोस और समाज को भी जागरूक करें। यह आपको और आपके आसपास के लोगों को जागरूक रहने में मदद करेगा। 

परिवार की सोच को बदलें

Advertisment

अक्सर परिवार में पीढ़ी बनाने के लिए अधिक बच्चों का प्रेशर किया जाता है। जिसके कारण कई बार प्रेशर में आकर के भी लोगों अधिक बच्चे करते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि परिवार को भी जागरूक किया जाए और उनकी सोच में भी परिवर्तन लाया जाए।

world population Birth Control Methods