First Impression : कैसे बनाएं अच्छा फर्स्ट इंप्रेशन

जीवन के कई स्तर पर लोग अलग-अलग लोगों से मिलते हैं। उनमें से कुछ लोग दिमाग पर बहुत अच्छा इंप्रेशन छोड़ते हैं। अच्छा इंप्रेशन कई जगह आपकी मदद कर सकता है। आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है। आपको भीड़ में एक अलग पहचान देता है।

author-image
Shruti
New Update
first impression

(Image Credit - Freepik)

How to make a good first impression : जीवन के कई स्तर पर लोग अलग-अलग लोगों से मिलते हैं। उनमें से कुछ लोग दिमाग पर बहुत अच्छा इंप्रेशन छोड़ते हैं। अच्छा इंप्रेशन कई जगह आपकी मदद कर सकता है। आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है। साथ ही साथ यदि आप कहीं भी जाते हैं, तो यह आपको भीड़ में एक अलग पहचान देता है। ऐसे में जरूरी है कि इंसान का फर्स्ट इंप्रेशन अच्छा हो। यह कुछ टिप्स है जो आपके फर्स्ट इंप्रेशन को और प्रभावित करने में आपकी मदद करेंगे 

जानिए कैसे अच्छा करें अपना फर्स्ट इंप्रेशन

1. आई कॉन्टैक्ट 

Advertisment

जब भी आप किसी जगह पर जाएं या नए लोगों से मिले तो हमेशा उनकी आंखों में आंखें डालकर बात करें। इससे यह पता लगता है कि आप उनकी बातों में रुचि रखते हैं। साथ ही यह आपके आत्मविश्वास को भी दिखाता है।

2. स्माइल

आप जब भी किसी से मिले तो हमेशा अपने चेहरे पर एक स्माइल रखें। मुस्कुराते हुए चेहरे से लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं और खुश इंसान अपने आप ही सबके लिए आकर्षक हो जाता है।

3. अच्छे कपड़े

आप जिस भी जगह पर जाएं तो माहौल के हिसाब से ही अपने कपड़े पहने। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखें कि आपके कपड़े मैले ना हो या उनमें सिलवटे ना हो। अच्छे कपड़ों से आपका ओवरऑल लुक अच्छा बनता है।

4. अच्छा बॉडी पोस्चर 

Advertisment

जब भी आप किसी से पहली बार मिले या किसी भी जगह पहली बार जाएं तो वहां पर अपने बॉडी पोस्चर का खास ध्यान रखें। आपकी बॉडी लैंग्वेज आपके मन में चल रही बातों को दर्शाती है। ऐसे में ध्यान रखें कि अपना पोस्चर अच्छा रखें। सीधे खड़े हो, हाथ पैर शांत रखें। जब भी आपको अपने किसी बात पर जोर देना हो तब आप अपने हाथों से मूवमेंट कर सकते हैं। अपनी ब्रीथिंग को भी नॉर्मल रखें।

5. आत्मविश्वास

आत्मविश्वास वह सीढ़ी है जो आपको सफलता के ऊंचाइयों तक लेकर जाती है। हमेशा अपने अंदर आत्मविश्वास जरूर रखें। कभी भी खुद पर संदेह ना करें। खुद से गलत तरीके से बात ना करें। खुद पर विश्वास होना अति आवश्यक है। ऐसे में आप अपने आप ही ज्यादा आकषर्क लगने लगते हैं।

6. समय से पहले पहुंचे

यदि आपको किसी जगह किसी निर्धारित समय पर बुलाया गया है तो आप यह निश्चित करें कि आप समय से पहले पहुंचे। यह छोटा सा जेस्चर बहुत बड़ा प्रभाव डालता है। यह दिखाता है कि आप कितने जिम्मेदार हैं, कितने पंक्चुअल हैं और अपने समय को लेकर सतर्क हैं।

7. ध्यान से सुने

Advertisment

जब भी आप किसी से बात कर रहे हो या किसी मीटिंग में हो तो हमेशा यह ध्यान रखें कि सामने वाले को ध्यान से सुने। उन्हें बोलते समय बीच में ना टोके। यह दिखाता है कि आप उनकी बात सुनने में रुचि रखते हैं। जिससे कि आपका फर्स्ट इंप्रेशन अच्छा पड़ता है। 

8. ऑथेंटिक रहें

जब भी आप किसी से मिलते हैं तो कभी भी उससे ऐसा बर्ताव ना करें जो आप असल में नहीं है। आपसे जुड़ी हुई किसी भी बात को बढ़ा चढ़ा कर ना बताएं। जो सच है केवल उतना ही बताएं। झूठ ना बोले। शो ऑफ ना करें।

फर्स्ट इंप्रेशन First Impression