Advertisment

Women's Day Special: महिलाओं के लिए कैसे बनाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस खास

Blog: आप यदि सोच रहे हैं कि विमेंस डे की शुरुआत कैसे की जाए? सुबह-सुबह कुछ स्पेशल ब्रेकफास्ट बनाएं। डाइनिंग टेबल को फूलों के गुलदस्ते से सजाएं। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
Mar 04, 2023 11:20 IST
png_20230302_204719_0000.png

Women's Day Special

Women's Day Special: एक औरत फीयरलेस, दिव्य, अनबीटेबल और क्रिएटिव होती है। केवल यही नहीं एक औरत इससे भी अधिक मजबूत होती है। औरत अपने जीवन का हर मुश्किल कार्य बड़ी निष्ठा और ग्रेस से करती है। वह अपने घर को संभालती हैं अपने ऑफिस को मैनेज करती है और साथ ही साथ अपने लिए समय निकालती है। कितने ही कवियों ने अपनी कविताएं महिलाओं पर आधारित की है, कितने ही सिंगर ने अपने गानों के अंदर महिलाओं को डेडीकेट किया है। व्यक्ति अपनी चाहने वाली महिला के लिए खुद को बदल देता है। इसी तरह महिलाओं के लिए कहने को बहुत कुछ है। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। यह दिन महिलाओं की रेस्पेक्ट और ग्रेटफुलनेस को दर्शाता है। आप भी यदि महिला दिवस घर पर सेलिब्रेट करने की सोच रहे हैं तो यह है आइडिया आपकी मदद कर सकते हैं।

Advertisment

महिलाओं के लिए कैसे बनाएं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस खास 

1.  दिन की शुरुआत स्पेशल बनाएं 

आप यदि सोच रहे हैं कि विमेंस डे की शुरुआत कैसे की जाए? सुबह-सुबह कुछ स्पेशल ब्रेकफास्ट बनाएं। डाइनिंग टेबल को फूलों के गुलदस्ते से सजाएं। अपनी मां, बहन, बेटी, पत्नी को सरप्राइज करें। यह आईडिया महिला दिवस को मानाने का बेहतरीन तरीका है।

Advertisment

2. मीनिंग फुल गिफ्ट दें

गिफ्ट देने का आइडिया कभी भी पुराना नहीं होता। आप अपने साथ रहने वाली महिला को कोई भी ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं जो उनके लिए मीनिंग फुल हो। जैसे कि यदि आपकी मां को गार्डनिंग पसंद है तो आपने गार्डन के रिलेटेड टूल्स दे सकते हैं। आपकी मित्र को यदि पेंट करना पसंद है तो आप उसे पेंट और पेंट ब्रश गिफ्ट कर सकते हैं।

3. होम पार्टी प्लेन करें

Advertisment

फैमिली हो, फ्रेंड्स हो, या कलीग हो हमारे चारों तरफ महिलाओं की प्रजेंस होती है। प्रत्येक महिला के लिए अलग-अलग गिफ्ट खरीदना यदि आपको हेक्टिक लगता है तो आप महिला दिवस पर सारी महिलाओं को एक साथ अपने घर पर पार्टी दे सकते हैं। अच्छा खाना, अच्छे सांग्स, सुंदर डेकोरेशन के साथ आप उन्हें खुश कर सकते हैं।

4. स्पीच तैयार करें

कहते हैं बोलने से ज्यादा एक्शन प्रभावित करते हैं लेकिन कई बार सामने वाले के लिए अच्छा बोलना उन्हें बेहद खुश करता है आप महिला दिवस पर जिन जिन महिलाओं को अपने घर पार्टी में इन्वाइट कर रहे हैं उनके लिए छोटी-छोटी स्पीच तैयार करें और उन्हें बताएं कि वह आपकी जिंदगी में कितनी महत्वपूर्ण है।

#पार्टी #Women's Day Special #घर #महिला दिवस #अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Advertisment