Advertisment

Hair Care Tips: जानिए कैसे आप घर पर ही बना सकते हैं हेयर मास्क

बालों को कई ऐसे न्यूट्रिशन की आवश्यकता होती है जो केवल तेल से नहीं मिल सकते। इसके लिए आपको हेयर मास्क की जरूरत होती है। आज हम इस फ़ीचर्ड ब्लॉग में आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही हेयर मास्क को तैयार कर सकते है-

author-image
Shruti Upadhyay
13 Dec 2022
Hair Care Tips: जानिए कैसे आप घर पर ही बना सकते हैं हेयर मास्क

Hair Care Tips: हम सभी चाहते है कि हमारे बाल मजबूत और लंबे, घने बने। आपके चाहने से भले ही यह पूरा ना हो, लेकिन हमारे काम करने से यह जरूर हो सकता है।अगर आप सोचते हैं कि बालों की मजबूती केवल तेल और सही शैंपू से आ जाएगी, तो ऐसा नहीं है।आपके बालों को कई ऐसे न्यूट्रिशन(nutrition) या पोषण की आवश्यकता होती है जो केवल तेल से नहीं मिल सकते। इसके लिए आपको हेयर मास्क की जरूरत होती है। आज हम आप को बताएंगे कि आप कैसे घर पर ही इन मास्क को तैयार कर सकते है।

Advertisment

How To Prepare Hair Mask At Home

1. आमला और शिकाकाई

अगर आपको अपने बालों को शाइनी और काला करना है। तो आपको हेयर डाई के जगह आमला और शिकाकाई का उपयोग करना चाहिए। हेयर डाई के बहुत सारे साइड इफेक्ट होते है, पर आमला शिकाकाई आपको कोई नुकसान नहीं देते। इसे बनाने के लिए आपको आमला और शिकाकाई का पाउडर लेना है। इन दोनों को दही मे अच्छे से मिलाकर अपने बालो मे लगा लेना है। 25 मिनट बाद आप बालों को किसी माइल्ड शैंपू (mild shampoo) से धो लें। 2 हफ्तों के बाद आपके बाल शाइनी, काले और घने हो जाएंगे।

Advertisment

2. अंडे (egg)का करें प्रयोग

हम सभी जानते है कि अंडा काफी प्रोटीन युक्त होता है। आपको यदि अपने बालो को मजबूत और सिल्की बनाना है, तो इस के लिए अंडा उपयोगी साबित होता है। आपको चाहें  तो अंडे को दही मे मिलाकर लगा सकते है,या फिर सिर्फ अंडे को ही बालों मे लगा सकते है। इसे 20 मिनट बाद धो दें। हफ्ते मे 2 बार ऐसा करें। आपके बाल रिपेयर हो जाएंगे वे मजबूत और सिल्की बन जाएंगे।

3. करी पत्ता और हिबिस्क्स का पेस्ट(curry leaves and hibiscus paste)

Advertisment

आपको बता दें कि यदि आपके बाल तेजी से झड़ रहे है, तो इसे रोकने के लिए आप करी और हिबिस्क्स का उपयोग जरूर करें। करी पत्ता और हिबिस्क्स की पत्ती और फूल को अच्छे से पीस लें और दही के साथ बालो मे लगा लें।20 मिनट बाद धो लें। हफ्ते मे एक बार जरूर करें। 4 हफ्तों के बाद आपके बाल झड़ना बंद हो जाएंगे।

4. मेथी(methi) और दही (yogurt) का पेस्ट

हम सभी जानते है कि दही एक नेचुरल कंडीशनर का काम करता है। मेथी दानों को रात में भीगो कर रख दें सुबह इसे अच्छे से पीस कर दही मे मिलाकर अपने स्कैल्प पर लगा ले। आधे घंटे के बाद सर धो लें। पहली बार से ही आपके बाल बेहतर हो जाएंगे।वे मजबूत और ज्यादा सिल्की बन जाएंगे।

यह थे 4 काफी आसान हेयर मास्क जिन्हें आप घर पर आराम से बना सकते है। यह बनाने मे काफी आसान होने के साथ साथ बालों के लिए काफी फायदेमंद भी है।

image widget
Advertisment
Advertisment