Personality Tips: नेगेटिव मोहौल में खुद को पॉजीटिव कैसे रखें?

नेगेटिव माहौल एक ऐसी स्थिति है जहां हम तनाव और नकारात्मक ऊर्जा का लगातार सामना करते हैं। इस स्थिति में खुद को पॉजिटिव रखना बहुत मुश्किल होता है।

author-image
Sneha yadav
New Update
Freepik

(File Image)

HowToStayPositiveInANegativeEnvironment: नेगेटिव माहौल एक ऐसी स्थिति है जहां हम तनाव और नकारात्मक ऊर्जा का लगातार सामना करते हैं। इस स्थिति में खुद को पॉजिटिव रखना बहुत मुश्किल होता है। यह स्थिति कहीं भी उत्पन्न हो सकती है चाहे वह काम की जगह हो, स्कूल हो या घर ही क्यों ना हो। यह हमारे पर्सनालिटी पर नेगेटिव प्रभाव डालने लग जाती है। इस नेगेटिव प्रभाव से हमारा मस्तिष्क भी नेगेटिव हो जाता है। ऐसी स्थिति से निपटना किसी चुनौती से कम नहीं होता। इस समय हमें खुद को सकारात्मक रखना चाहिए। इस स्थिति के कारण लगातार तनाव बढ़ते रहता है। जो हमारे स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता। यह आस-पास के संबंधों को भी प्रभावित करता है। तो आइये जानते हैं नेगेटिव माहौल में खुद को पॉजिटिव कैसे रखें।

नेगेटिव मोहौल में खुद को पॉजीटिव रखने के 5 तरीके

1. स्वीकृति 

Advertisment

हमें खुद को पहचानना बहुत जरूरी है। किसी भी सिचुएशन में हमें यह जानना चाहिए कि कौन सी चीज हमें प्रभावित कर रही है और क्यों कर रही है। जब तक हम यह जानेंगे नहीं तब तक अपने अंदर पॉजिटिविटी नहीं ला पाएंगे। अब यह समझना जरूरी है कि सारी परिस्थितियां हमारे अनुसार नहीं हो सकती। इसीलिए सभी सिचुएशन को एक्सेप्ट करना बहुत महत्वपूर्ण है।

2. पॉजिटिव थिंकिंग 

हमारी थिंकिंग का सकारात्मक होना जरूरी है। अगर हमारे मन में नेगेटिव थिंकिंग आती है तो उसे पॉजिटिव थिंकिंग में परिवर्तित कर देना चाहिए। नेगेटिव थिंकिंग को हमेशा चुनौती देने के लिए तैयार रहे। खुद को सदैव मोटिवेट रखें और हमेशा प्रोत्साहित करते रहे। कोई भी सिचुएशन हो आप उस सिचुएशन में हार नहीं मानेंगे। खुद के लिए प्रेरणादायक बने।

3. स्ट्रेस मैनेजमेंट 

आज कल के तनाव भरी जिंदगी में स्ट्रेस को मैनेज करना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि यह हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत असर डालता है। तनाव को मैनेज करने के लिए हमें योगा, मेडिटेशन और व्यायाम करने चाहिए। स्ट्रेस को कम करने का काम एक हेल्दी लाइफ़स्टाइल भी करता है। हमें संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करनी चाहिए।

4. सीमाएं निर्धारित करें

Advertisment

हमें अपनी सीमाएं निर्धारित कर देने चाहिए। खासकर उस मोहल्ले में जहां हमें नकारात्मक ऊर्जा मिलती है। हमें उस माहौल से दूर रहना चाहिए और उन लोगों से दूर रहना चाहिए। जो नकारात्मक होते हैं। अपनी ऊर्जा और समय को सकारात्मक गतिविधियों में लगाऐं। जो आपको शांति और सुकून प्रदान करती है।

5. लक्ष्य और उद्देश्य

लक्ष्यों को निर्धारित करें और उन्हें प्राप्त करने की दिशा में काम करें। स्पष्ट लक्ष्यों से आपके जीवन में एक दिशा और उद्देश्य मिलता है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरणादायक किताबें पढ़ें, पॉजिटिव वीडियो देखें और ऐसे लोगों से मिले जो आपको सलाह देते हैं और आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। लक्ष्य की प्राप्ति में अपना पूरा ध्यान लगाए।

Positive thinking Positive