Advertisment

Parenting Tips: अपने बच्चों के साथ अपडेट कैसे बनें?

बच्चों को अपने पेरेंट्स को अपडेट करने में मदद करनी चाहिए। साथ ही पेरेंट्स को भी कोशिश करनी चाहिए कि वह बच्चों के साथ अपडेट हो सके। आईए जानते हैं कि अपनी बच्चों के साथ अपडेट कैसे बनना चाहिए?

author-image
Anshika Pandey
New Update
Daughter Taking Care Of Their Parents

(Image Credit: File Image)

How To Update Yourself With Kids: घरों में अक्सर देखा जाता है कि बच्चे और पेरेंट्स के बीच में काफी ज्यादा जेनरेशन गैप होता है। जिसके कारण बहुत सी चीज समझने और जानने में समस्या होती है। अक्सर पेरेंट्स कई बातों गलत ले लेते हैं और बच्चे भी अपने पेरेंट्स को पुराने जमाने का समझने लग जाते हैं। बच्चों को अपने पेरेंट्स को अपडेट करने में मदद करनी चाहिए। साथ ही पेरेंट्स को भी कोशिश करनी चाहिए कि वह बच्चों के साथ अपडेट हो सके। आईए जानते हैं कि अपनी बच्चों के साथ अपडेट कैसे बनना चाहिए?

Advertisment

अपने बच्चों के साथ अपडेट कैसे बनें?

1. जेनरेशन गैप को समझना है ज़रूरी

बच्चों और पेरेंट्स के बीच में जो जेनरेशन गैप होता है अक्सर वही सबसे ज्यादा बड़ी समस्या बन जाती है ऐसे में बच्चों को इस बात को समझना चाहिए की पेरेंट्स और हमारे बीच या गैप होने के कारण हमारे ख्यालों में अंतर है। पेरेंट्स को भी इन बातों का ध्यान रखना चाहिए। 

Advertisment

2. माइंडसेट को समझें

अपने बच्चों के माइंडसेट को समझने की कोशिश करनी चाहिए। ना कि उन्हें पहले गलत ठहराना चाहिए। कई बातों में हो सकता है कि बदलते समय के साथ वह सही हों। कई मामलों में दुनिया बहुत ज्यादा बदल गई है। अब पुराने तौर तरीके उन पर लागू करना इन्हें काफी ज्यादा आउटडेटेड बनाता है।

3. टेक्नोलॉजी को भी करें शामिल

Advertisment

जेनरेशन गैप के कारण अक्सर माता-पिता टेक्नोलॉजी से अनछुए रह जाते हैं और बहुत सी बातों में इसके कारण उन्हें अलग भी महसूस होता है। ऐसे में बच्चों को आज की टेक्नोलॉजी अपने माता-पिता को समझाने में मदद करनी चाहिए। साथ ही माता-पिता को सहयोग करना चाहिए। 

4. नई अपडेट जानें और शेयर करें

अपने बच्चों के सहयोग और इंटरनेट से नई जानकारी को जानने की कोशिश करें। देश-विदेश, कल्चर, पढ़ाई और बहुत से क्षेत्र में नई जानकारी को जाने और दूसरों से शेयर करें। यह खुद को अपडेट करने का काफी अच्छा तरीका होता है। 

Advertisment

5. बच्चों के पर्सपेक्टिव को समझें

माता-पिता को अपने बच्चों के पर्सपेक्टिव को समझने पर ज्यादा जोर देना चाहिए क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि उम्र के कारण और अधिक एक्सपीरियंस के कारण कई बार माता-पिता अपने ओपिनियन को सही मानते हैं पर बहुत सी चीजों में बच्चों के पर्सपेक्टिव भी सही हो सकते हैं।

Relationship Of Parents Adoptive Parents
Advertisment