Advertisment

Childhood Trauma: महिलाएं किस प्रकार अपने चाइल्डहुड ट्रॉमा से उभर सकती हैं?

महिलाओं के लिए चाइल्डहुड ट्रॉमा से निकलना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके भविष्य को प्रभावित कर सकता है और उन्हें अधिक खुशहाल और सकारात्मक जीवन की दिशा में ले जाने में मदद कर सकता है। यह उन्हें सकारात्मक सोचने की क्षमता प्रदान करता है।

author-image
Neha Dixit
New Update
Freepik

Childhood Trauma (Image Credits: Freepik)

How Women Can Overcome Childhood Trauma: महिलाओं के लिए चाइल्डहुड ट्रॉमा से निकलना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उनके भविष्य को प्रभावित कर सकता है और उन्हें अधिक खुशहाल और सकारात्मक जीवन की दिशा में ले जाने में मदद कर सकता है। चाइल्डहुड ट्रॉमा और अत्यधिक तनाव से निपटना महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें  क्षमता और सामर्थ्य प्रदान कर सकता है। यह उन्हें अपने भविष्य को निर्धारित करने में मदद करता है और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सहायता प्रदान करता है। इससे उन्हें अधिक स्वतंत्र, स्थिर और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

Advertisment

किस प्रकार महिलाएं चाइल्डहुड ट्रॉमा से बाहर निकलें

1. प्राइवेट टाइम

चाइल्डहुड ट्रॉमा उभरने का सबसे पहला स्टैप यह है कि आप खुद के साथ समय बिताएं और अपनी भावनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। आप यह ध्यान दें कि आप क्या महसूस कर रहे हैं? आपको क्या चीज परेशान कर रही है? क्या चीज ऐसी है जो लंबे समय से चली आ रही है जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और आपको उसमें मदद की जरूरत है। जब आप अपने साथ समय बिताएंगे, अपनी भावनाओं और विचारों पर ध्यान नहीं है आपकी महसूस कर रहे हैं उस पर विचार करेंगे तभी आप चाइल्डहुड ट्रॉमा से उभर सकेंगे।

Advertisment

2. अपने भावनाओं को साझा करें

चाइल्डहुड ट्रॉमा से निपटने का पहला कदम यह है कि महिलाएं अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। यह उन्हें अपने मन को हल्का करने और सामने आने वाली मुश्किलों का सामना करने में मदद कर सकता है।

3. स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली

Advertisment

स्वास्थ्यपूर्ण जीवनशैली का अर्थ है कि आप अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान केंद्रित करें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहें। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए अच्छे आहार का सेवन करें जिसमें ज्यादा मात्रा में न्यूट्रिएंट्स हो। उसके साथ ही योग अभ्यास, व्यायाम और ध्यान लगाने को प्राथमिकता दें। रोजाना मेडिटेशन करने से आप मानसिक रूप से शांत, स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करते हैं। स्वस्थ जीवनशैली आपको शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ बनाती है जिसका सकारात्मक असर आपके करियर पर भी पड़ता है और आप सफलता की ओर बढ़ते हैं। मेडिटेशन करने से आप जरूरी चीजों पर ध्यान लगा सकते हैं और अपने विचारों को भी सकारात्मकता की ओर ले जाते हैं।

4. सकारात्मक सोच

चाइल्डहुड ट्रॉमा से उभरने के लिए जरूरी है कि आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। सकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करने से आप किसी भी प्रकार की मुश्किल, परेशानी या टेंशन से लड़ पाएंगे, किसी भी परेशानी का हल निकाल पाएंगे। सकारात्मक दृष्टिकोण आपको हर रूप में स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा साथ ही आपको सफलता की ओर ले जाएगा।

5. स्वतंत्रता का महत्व

महिलाओं को अपनी स्वतंत्रता का महत्व समझना चाहिए। वे खुद को अपने विचारों और विकल्पों के लिए स्वतंत्र बनाने की कोशिश कर सकती हैं।

childhood Trauma
Advertisment