Advertisment

Personal Finance: जानें पर्सनल फाइनेंस का यह रूल, नहीं होगी कभी दिक्कत

पर्सनल फाइनेंस हमारे जीवन का एक अहम मुद्दा है। इसको समझने के लिए हमें 50-30-20 को समझना होगा। आइए समझते हैं इस रूल को इस फाइनेंस संबंधी ब्लॉग के जरिए।

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Working Women

Personal Finance

Personal Finance: हम सभी ने अपने जीवन में पैसों की कमी कभी ना कभी महसूस की है। फिर चाहे राम कितने भी बड़े हो जाएं या फिर जब हमें कॉलेज में पैसे मिल रहे थे। यदि हम आपको बताया कुछ ऐसे तरीके जिनसे आपको पैसों के लिए कभी दिक्कत महसूस ना करनी पड़े तो यकीन करना मुश्किल होगा। 

Advertisment

आज हम आपको एक ऐसा ही तरीका बताने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या होता है 50-30-20 रूल।

क्या होता है 50:30:20 रूल

Advertisment

इस टेक्निक में हमें अपने खर्चों को हमारी जरूरत (Needs), हमारी इच्छा (Wants) और हमारी लालसा (Desires) में बांटना चाहिए। हमें अपनी इनकम के 50% भाग को हमारी जरूरत की चीजों पर खर्च करना चाहिए जिसमें हमारे रेंट, हमारे खाने का खर्चा तथा हमारे इंपॉर्टेंट बिल्स आते हैं जिन्हें हम इग्नोर नहीं कर सकते। उसके बाद 30% भाग को हमें हमारी इच्छा की चीजें जैसे entertainment और eating एवं outing में खर्च करना होता है। शेष 20% भाग को हमें बचाना होता है। यह 20% हम इन्वेस्ट भी कर सकते हैं।

कैसे होगा ये रूल फायदेमंद

ये रूल आपको आपको हमेशा मदद करेगा क्योंकि यह रूल आपको पहले ही बता देता है कि आपको कितने पैसे खर्च करने हैं। और जब आपको यह पता हो तो एक मैप अपने आप ही तैयार हो जाता है। यह रूल ना केवल आपको सिखाएगा बल्कि पैसे बचाने और पैसे बढ़ाने में भी फायदेमंद रहेगा।

Advertisment

यह रूल आपको उचित मात्रा में पैसे इकट्ठे करने और उनका उपयोग करने के लिए सहायता करेगा। इस रूल के जरिए आप अपनी बुनियादी जरूरतों को भी नहीं भूलते वही अपनी इच्छाएं भी नहीं दबाते। ऐसा करते-करते आप अपने लिए एक इमरजेंसी फंड भी बना लेते हैं।

जब आपके पास एक सही मात्रा में पैसे इकट्ठे हो जाए मतलब आपका इमरजेंसी फंड बन जाए। उसके बाद आप इस रूल को रिवर्स भी कर सकते हैं।

रिवर्स रूल

यह रूल भी ऊपर वाले रूल की तरह ही होता है, बस फर्क इतना होता है कि हम पहले अपने लिए पैसे सेव कर लेते हैं। उसके बाद अपनी जरूरत और अपनी इच्छाओं पर उन्हें खर्च करने का सोचते हैं। यह method तब जरूरी हो जाता है जब हम किसी गोल के लिए पैसे बचा रहे हैं। यह रोल आपको इमरजेंसी फंड बनने के बाद अपने पैसे को तीव्र गति से बढ़ाने के लिए भी मददगार है।

entertainment finance desires needs personal wants
Advertisment