2024 Elections: ये महिलाएं रहेंगी 2024 चुनाव में खास

2024 में अप्रैल और मई के बीच 18वें लोकसभा इलेक्शन होने जा रहे हैं, जिसमें 543 सदस्य चुने जाएंगे। 16 जून, 2024 को 17वीं लोकसभा का अंत हो जाएगा। आज हम जानेंगे कि आने वाले चुनाव में कौन महिलाएं खास रहेंगी।

author-image
Rajveer Kaur
एडिट
New Update
2024 Elections

Important Females In 2024 Elections: 2024 में अप्रैल और मई के बीच 18वें लोकसभा इलेक्शन होने जा रहे हैं, जिसमें 543 सदस्य चुने जाएंगे। 16 जून, 2024 को 17वीं लोकसभा का अंत हो जाएगा। पिछले चुनाव की बात की जाए तो एनडीए यानी 'नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस' के साथ भाजपा की सरकार बनी थीं। उनकी सरकार में 'नरेंद्र मोदी' देश के प्रधानमंत्री हैं। नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस की बात की जाए तो इनके पास वर्तमान समय में '290' सीटें हैं। आज हम जानेंगे कि आने वाले चुनाव में कौन महिलाएं खास रहेंगी। 

2024 Elections: ये महिलाएं रहेगी 2024 चुनाव में खास

Sonia Gandhi

Advertisment

भारत देश की राजनीति में 'सोनिया गांधी' एक बड़ा नाम है। वह भारतीय 'राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी' की पूर्व अध्यक्ष हैं। उनके पति राजीव गांधी थें जो देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इनका जन्म इटली में हुआ है। इनके पिता का नाम स्टेफिनो मायनो और माता का नाम पाओलो मायनो हैं। 1968 में इनका विवाह 'राजीव गांधी' के साथ हुआ। इनकी सास इंदिरा गांधी थीं। शादी से इनको दो बच्चे हुए- राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा। 1983 में इन्हें भारत की नागरिकता मिली। राजीव गांधी के हत्या के बाद इन्होंने राजनीतिक में कदम रखा। इसके बाद 2004 में इन्होने लोकसभा चुनाव में 'रायबरेली' से चुनाव लड़ा था और जेजीत भी हासिल की। अब पिछले चार बार से रायबरेली से लगातार सोनिया गांधी चुनाव जीतती आ रही हैं। 2024 चुनाव की बात की जाए तो कहां जा रहा है कि इस बार वह रायबरेली की सीट छोड़कर सकती है क्योंकि तेलंगाना कांग्रेस की तरफ से मेडर सीट से चुनाव लड़ाने की मांग की गई है। 

Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री 'ममता बनर्जी' भी 2024 के चुनाव का मुख्य चेहरा है उन्हें प्यार करने वाले लोग 'दीदी' बुलाते हैं। वह बंगाल की आठवीं मुख्यमंत्री हैं। इनका जन्म 5 जनवरी 1955 में वेस्ट बंगाल, कोलकाता में ही हुआ। इनकी पार्टी का नाम 'ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस' है जो इन्होंने 1988 में स्थापित की थी। इससे पहले इंडियन नेशनल कांग्रेस के साथ थी। अपने कार्यकाल में ममता बनर्जी एनडीए गवर्नमेंट की सरकार में रेलवे मिनिस्टर भी बनी थी और 2000 में इन्होंने अपना पहला रेलवे बजट पेश किया था।  2024 इलेक्शन की बात की जाए तो उन्होंने कहा कि यह बहुत बढ़िया होगा कि अगर हम पीएम कैंडिडेट की इलेक्शन के बाद घोषणा करें। हमें अभी क्यों डिसाइड करना है? हमें सबसे पहले हमारे लोगों और अपनी मातृभूमि को बचाना चाहिए।

Mayawati 

चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी 'मायावती' भी 2024 इलेक्शन में एक बड़ा चेहरा हो सकती है। इनका जन्म 15 जनवरी 1956 न्यू दिल्ली में हुआ है। उनकी राजनीतिक पार्टी 'बहुजन समाज पार्टी' है। भारत की दलित नेता केरूप में इनका काफी बड़ा नाम है। यह बहुजन पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। इनकी पार्टी कमजोर वर्ग, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और पंथी अल्पसंख्यक के सुधार में काम करती है। अनुसूचित जाति की यह पहली महिला मुख्यमंत्री हैं। 2024 इलेक्शन की बात की जाए तो अभी मायावती इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं है। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन मायावती को वापस लाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि वह सीनियर लीडर है और हम उनका सम्मान करते हैं

Nirmala Sitharaman

Advertisment

भारत की मौजूदा वित्त मंत्री 'निर्मला सीतारमण' भी 2024 इलेक्शन में काफी खास भूमिका अदा करेंगी। उनका जन्म 18 अगस्त 1959 में मद्रास में हुआ था। अभी तमिलनाडु के नाम से जाना जाता है। उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। 2014 से लेकर 2016 तक आंध्र प्रदेश से राज्यसभा की मेंबर थी। उसके बाद 2016 से कर्नाटक की रहीं। 2017 से 2019 तक वह 'मिनिस्ट्री ऑफ़ डिफेंस' में भी काम कर चुके हैं। 2 019 से अब वह देश के वित्त मंत्री के रूप में काम कर रही हैं। 2024 में भारतीय जनता पार्टी फिर से सत्ता में आती है तो निर्मला सीतारमण राजनीति में मौजूद महिलाओं में से एक बड़ा नाम होगा। अभी भी वह बहुत पावरफुल पोजीशन होल्ड करती हैं। अभी फॉर्ब्स लिस्ट में दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं में से निर्मला सीतारमण की 32 रैंक हैं। यह छोटी बात नहीं है। 

Smriti Zubin Irani 

'महिला और बाल विकास' विभाग की मंत्री 'स्मृति ईरानी' भी भारतीय राजनीति में एक एम भूमिका निभाती हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1976 में हुआ है। 'भारतीय जनता पार्टी' उनकी राजनीतिक पार्टी है। इससे पहले वह एक अदाकारा थी। उन्होंने 2003 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया। उसके बाद 2004 में महाराष्ट्र यूथ विंग में उन्हें वाइस प्रेसिडेंट के रूप में नियुक्त किया गया। 2014 के लोकसभा इलेक्शन में ईरानी ने राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़े और राहुल गांधी को हरा दिया। 2016 से 2022 लगातार अलग-अलग विभागों में की मिनिस्टर रह चुकी हैं। 

Nirmala Sitharaman 2024 Elections