Exploitation Of Women: क्या हमारे देश में बढ़ रहा है महिलाओं का शोषण ?

हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां देवी की पूजा की जाती है और महिलाओं को हर दिन किडनैप किया जाता है, हैरेस और रेप किया जाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। जानिए कैसे महिलाओं के साथ दिन-प्रतिदिन अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, पढ़े इस ब्लॉग के माध्यम से

Aastha Dhillon
30 Jan 2023
Exploitation Of Women: क्या हमारे देश में बढ़ रहा है महिलाओं का शोषण ?

Exploitation Of Women

Women Rights: महिलाओं के अधिकारों और हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय संविधान में बहुत से कानूनों का प्रावधान है। लेकिन महिलाओं में इन कानूनों से संबधित जानकारी के अभाव के कारण अक्सर वे अपराध का शिकार हो जाती हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों की बढ़ती संख्या के खिलाफ लड़ने के लिए यह जरूरी है कि उन्हें अपने कानूनी अधिकारो की जानकारी हो। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार आप इस लेख से जान सकते हैं। हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां देवी की पूजा की जाती है और महिलाओं को हर दिन किडनैप किया जाता है, हैरेस और रेप किया जाता है, उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। महिलाओं से संबंधित कई मामलों पर नज़र रखते हुए, भारत सरकार भारतीय महिलाओं को महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करती है। 

आखिर क्या है gender discrimination?

यह सभी अधिकार जेंडर डिस्क्रिमिनेशन को मिटाने और जीवन के हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए हैं। लेकिन हमारे समाज में शिक्षित होने के बावजूद भी महिलाओं को अपने हक और अधिकार से जुड़े कानून के बारे में ज्यादा नहीं पता होता।  

आपका साथी माफी मांगता है और कहता है कि यह व्यवहार फिर से नहीं होगा- लेकिन आपको डर है कि ऐसा होगा। कभी-कभी आप सोचते हैं कि क्या आप दुर्व्यवहार की कल्पना कर रहे हैं, फिर भी आप जो इमोशनल या शारीरिक दर्द महसूस कर रहे हैं वह वास्तविक है। यदि ऐसा महसूस होता है, तो आप घरेलू हिंसा का अनुभव कर रहे होंगे। यदि आप खुद से पूछ रहे हैं कि आप मदद के लिए क्या कर सकते हैं, तो पढ़ें।

महिलाएं जब अपने ही घर में सुरक्षित महसूस नहीं करती तो वह जाएगी कैसे। हमारे समाज में जब एक महिला को उसका पति शराब पीकर मारता है तो उसे बचाने के लिए कोई दखलंदाजी नहीं करता और सिर्फ देखते रहते है। लेकिन अगर कोई महिला और पुरुष सड़क पर खड़े होकर बाते करे तो कई लोग उनको ताने मारते हैं और उनके खिलाफ गलत चीजें कहते हैं। समाज में महिलाओं का सम्मान करना बहुत जरूरी है,अगर किसी महिला को उनके ही घर में शारीरिक या मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है तो इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

महिलाओं के अधिकारों के लिए कानूनों का प्रावधान

महिलाओं के अधिकारो और हितों को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय संविधान में बहुत से कानूनों का प्रावधान है। लेकिन महिलाओं में इन कानूनों से संबधित जानकारी के अभाव के कारण अक्सर वे अपराध का शिकार हो जाती हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों की बढ़ती संख्या के खिलाफ लड़ने के लिए यह जरूरी है कि उन्हें अपने कानूनी अधिकारो की जानकारी हो। ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण कानूनी अधिकार आप इस लेख से जान सकते हैं। 

Protection of women from Domestic Violence (2005)

यह कानून महिलाओं के प्रति होने वाली घरेलू हिंसा से बचाने के लिए है। इस कानून के तहत एक विवाहित और अविवाहित महिला (जो लिव इन में रह रही हो) आती हैं। इसके अंदर शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक हिंसा आती है। शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ विधवा महिला, बहन और तलाकशुदा महिला भी इस अधिकार के अंतर्गत आती है। 

media widget

अगला आर्टिकल