जानें Kamala Harris के बारे में ये 10 बातें

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अमेरिका के राजनीति पर हर देश की आंख गड़ी होती है। ऐसे में कमला हैरिस का अचानक इस दौड़ में आना बहुत अचंभित है। आईए जानते ही कमला हैरिस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात।

author-image
Anshika Pandey
New Update
Interesting Facts About Kamala Harris 

(Image Credit: Pinterest)

Interesting Facts About Kamala Harris: 20 अक्टूबर 1964 को ऑक्लैंड, केलिफोर्निया में जन्मी कमला हैरिस अमेरिका के राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए जो बिडेन के स्थान पर खड़ी हुई हैं। इतिहास बदलने वाला यह फैसला दुनिया के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि अमेरिका के राजनीति पर हर देश की आंख गड़ी होती है। ऐसे में कमला हैरिस का अचानक इस दौड़ में आना बहुत अचंभित है। आईए जानते ही कमला हैरिस के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बात।

जानें Kamala Harris के बारे में ये 10 बातें

1. उनके नाम का मतलब 

Advertisment

कमला हैरिस का नाम उनकी माता ने भारतीय देवताओं से रिलेट करके रखा था। उनके नाम में कमल आता है जो की कमल के फूल को दिखाता है। साथ ही या कमल का फूल देवियों की सवारी होने के कारण गुड लक, खूबसूरती और वेल्थ को दिखाता है।

2. 250 साल बाद बन सकती है पहली महिला राष्ट्रपति 

अमेरिका की क्रांति के 250 साल बाद भी अब तक कोई भी महिला राष्ट्रपति के पद पर नहीं पहुंच सकी। इस बात से साफ झलकता है कि अमेरिकी लोगों में महिलाओं को लेकर के कुछ अलग दृष्टिकोण है। क्या कमला हैरिस राष्ट्रपति बनती है? यह देखना काफी रुचिकर होगा।

3. सेनेटर बनने वाली पहली भारतीय अमेरिकी महिला

2016 में कमला हैरिस सेनेटर बनने वाली पहली भारतीय अमेरिकी महिला बन गई। ऐसे उन्होंने काफी पहले ही अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया।

4. उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला 

Advertisment

कमला हैरिस उपराष्ट्रपति के पद पर पहुंचने वाली पहली महिला और पहली अश्वेत हैं।

5. राष्ट्रपति के पद पर जाने वाली पहली अश्वेत महिला

यदि कमला हैरिस राष्ट्रपति पद को हासिल कर लेती है तो वह पहली अश्वेत महिला बन जाएगी। जो अमेरिका के राष्ट्रपति पद को संभालेंगी।

6. गर्भपात के अधिकार के समर्थन में

अमेरिका में महिलाओं को लेकर के सबसे बड़ा मुद्दा होता है गर्भपात। कमला हैरिस गर्भपात को खुले रूप से सपोर्ट करती हैं वह कहती है कि यह एक औरत की अपनी पर्सनल चॉइस होती है। 

7. कमला हैरिस की माता चेन्नई से करती है बिलॉन्ग

Advertisment

कमला हैरिस की माता श्यामला गोपालन भारत के चेन्नई राज्य से बिलॉन्ग करती हैं। अमेरिका में सिविल राइट मूवमेंट के दौरान उनकी मुलाकात कमला के पिता से हुई। वह एक कैंसर रिसर्चर थीं। कमला अपनी हर बात में अपनी मां का जिक्र करती हैं और वह कहती है कि मुझे गर्व होता है यह बात बताने में कि मैं श्यामला गोपालन की बेटी हूं।

8. कमला की हिम्मत उन्हें मिली भारत से

कमला हैरिस की मां अपने पढ़ाई को लेकर काफी जुनूनी थीं। केवल 19 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता-पिता से कहा कि वह अमेरिका अपनी पढ़ाई के लिए जाना चाहती हैं। इतनी दूर केवल 19 साल की उम्र में उन्होंने अकेले ट्रैवल किया। कमला हैरिस कहती हैं कि उन्हें अपनी हिम्मत अपनी मां से मिली है।

9. हाफ जमैका से है कमला

कमला के पिता डोनाल्ड हैरिस जमैका से हैं। वह भी  अमेरिका में अपने हायर एजुकेशन के लिए आए थे। वह जमैकन-अमेरिकी अर्थशास्त्री और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एमेरिटस हैं।

10. इंडियन बिच से मिलता है मोटिवेशन 

Advertisment

कमला हैरिस अपनी बातों में बताती है कि इंडियन बीच पर वॉक करने से उन्हें प्रेरणा मिलती है। आज वह जो भी है अपने रूट के वजह से हैं। वह कहती है कि उन्हें अपने दादा से भी काफी ज्यादा प्रेरणा मिली है।

कमला हैरिस