Bikini Wax During Pregnancy? क्या गर्भावस्था में बिकनी वैक्स करवाना सही है?

Swati Bundela
07 Nov 2022
Bikini Wax During Pregnancy? क्या गर्भावस्था में बिकनी वैक्स करवाना सही है?

Bikini Wax During Pregnancy

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में बहुत से हार्मोनल बदलाव आते हैं। जिस कारण उनके शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं। जैसे कि वजन बढ़ जाना, मूड स्विंग्स का होना और साथ ही चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर अतिरिक्त बालों का अधिक आना। गर्भावस्था के दौरान एस्ट्रोजन हार्मोन के असंतुलन के कारण महिलाओं को हाथ, पैर, योनी, होठों के आसपास बहुत अधिक अनचाहे बाल आ जाते हैं। इन बालों को हटाने के लिए महिलाएं बहुत से तरीके अपनाती है जिसमें एक तरीका वैक्सिंग भी है। लेकिन योनि पर आने वाले अनचाहे बालों को गर्भवस्था में वैक्सिंग से साफ करवाना कितना सही है या नहीं आज हम आपको यह बताएंगे।

गर्भावस्था के दौरान बिकनी वैक्स -

आजकल महिलाएं गर्भावस्था के दौरान भी बिकनी वैक्स करवाते हैं। हालांकि वैक्स करवाना बाल हटवाने का एक दर्द भरा तरीका है। इससे जब वैक्स लगाकर बालों को खींचा जाता है तो इससे दर्द होता है। बहुत सी महिलाएं इस विचार में रहती हैं कि गर्भावस्था में बिकनी वैक्स करवाना सही है या नहीं। आज हम आपको गर्भावस्था के दौरान बिकनी वैक्स के फायदे और नुकसान के बारे में बताएंगे। 

वैक्स दो प्रकार से किया जाता है - हार्ड वैक्स और सॉफ्ट वैक्स। हार्ड वैक्स की प्रक्रिया में वैक्स को लगाकर सीधा हाथों से खींचा जाता है वही सॉफ्ट वैक्स की प्रक्रिया में वैक्स को त्वचा पर लगाकर इस स्ट्रिप की मदद से खींचा जाता है। योनि के आसपास आए अनचाहे बालों को हटाना आवश्यक होता है क्योंकि इनके कारण आपको इंफेक्शन, खुजली, रेडनेस होना आदि समस्याएं आ सकती हैं।

गर्भावस्था में बिकनी वैक्स करवाने के नुकसान -

1. गर्भावस्था के दौरान बिकनी वैक्स करवाने से कई बार योनि के आसपास का एरिया गर्म वैक्सीन जलने का खतरा रहता है। अगर यह जल जाता है तो इससे हमारी योनि के पीएच लेवल में गड़बड़ होने का खतरा रहता है।
2. इस दौरान बिकनी वैक्स करवाने से कई दफा त्वचा कट जाती है। जिस कारण योनि के आसपास के एरिया में फोडे  होने की समस्या हो जाती है।
3. बिकनी वैक्स करवाना त्वचा पर बहुत हार्मफुल होता है जिस कारण कई महिलाओं को बाद में रैशेज आने की समस्या भी होती है।
4. गर्भावस्था के दौरान हमारी योनि के आसपास की त्वचा काफी नाजुक और सेंसिटिव होती है और उस दौरान बिकनी वैक्स करवाना बहुत ही दर्द भरा हो सकता है।

गर्भावस्था में बिकनी वैक्स करवाने के फायदे -

1. वैक्स करने से हमारे अनचाहे बाल अच्छे से साफ होते हैं और उन्हें वापस आने में बहुत लंबा समय लगता है।
2. गर्भावस्था के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण अनचाहे बाल जल्दी से आते हैं इसलिए बिकनी वैक्स करवाना फायदेमंद है। इससे अच्छे से साफ हुए बालों के एरिया में खुजली जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
3. इस दौरान रेजर या कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करके बाल हटाने से वैक्स करवाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
4. बिकनी वैक्स से हमारे बाल बहुत अच्छे से साफ होते हैं जिस कारण फंगल इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है।

अगला आर्टिकल