Advertisment

जानिए AC में सोने के 5 नुक्सान

author-image
Swati Bundela
New Update
गर्मी के दिनों में AC में सोने के बहुत से नुक्सान हैं जिससे हम ज़्यादा वाकिफ नहीं हैं। दिन के 24 घंटे अगर हम AC को इस्तेमाल करते रहे तो इससे हमें बहुत नुकसान होता है। जानिए AC में सोने के नुक्सान:
Advertisment


1. स्वशन तंत्र में दिक्कत



अगर हम AC को लगातार इस्तेमाल करें तो इससे
Advertisment
तापमान और ह्यूमिडीटी में बहुत ज़्यादा परिवर्तन देखने को मिलता हैं। इस परिवर्तन के कारण हमारे स्वशन तंत्र पे बहुत बुरा असर पड़ता है। इस परेशानी से आप खुद उबर सकते हैं अपने AC का तापमान ज़्यादा रख कर और फिर उससे धीरे धीरे घटा कर।

2. सूखी त्वचा

Advertisment


AC में ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने से हमारी त्वचा अपना मॉइस्चर गवां देती है। इस कारण हमारी त्वचा सुखी और बेजान बनने लगती है। इसके कारण हमारी मुक्कोस मेम्ब्रेन सूख जाती है और जलन भी प्रदान करती है। इसलिए हमें ज़्यादा से ज़्यादा AC की हवा से दूरी बना कर रखनी चाहिए।

3. अत्यधिक बिजली का प्रयोग

Advertisment


दिन भर AC के इस्तेमाल से बिजली भी बहुत उपयोग होती है। इससे पैसों के खर्चें तो बढ़ते ही हैं साथ ही साथ हम ना चाहते हुए भी बहुत ज़्यादा बिजली का इस्तेमाल कर लेते हैं जिस कारण ज़रूरत के समय बिजली का उपयोग नहीं हो पाता हैं। इतनी बिजली के इस्तेमाल से हम सीधे ग्रीनहाउस गैसेस को भी रिलीज़ करते हैं और ये जा कर ग्लोबल वार्मिंग का हिस्सा बन जाते हैं। इसलिए प्रदुषण को भी हम कण्ट्रोल कर सकते हैं अगर हम केवल AC कम चलाएं।

4. आँखों की बीमारी

Advertisment


ज़्यादा AC के इस्तेमाल से हमारी आँखों में बहुत बुरा असर पड़ता है। इस कारण हमें कंजंक्टिवाइटिस और ब्लेफेरिटिस हो सकता हैं। आँखों में जलन और सूझन की समस्या भी इससे बढ़ सकती हैं।

5. घर के अंदर का प्रदुषण



AC से कमरे के अंदर प्रदुषण की मात्रा बढ़ जाती हैं जिसके कारण एलर्जेंस उतपन्न होते हैं जो तरह तरह से बीमार कर सकते हैं। इससे हमारी नाक में परेशानी हो सकती है, हमें सिरदर्द हो सकता है ,स्वाश लेने में तकलीफ आ सकती है और चक्कर भी आ सकते हैं। अगर स्तिथि बहुत बुरी हो तो हमें न्युमोनिआ और अस्थमा भी हो सकता है।
सेहत
Advertisment