/hindi/media/media_files/CEitTvR7d2ya7MviI4ye.png)
(Image credit: pinterest)
5 Must-Make Offerings for Janmashtami: जन्माष्टमी, यह वह पर्व है जो विष्णु जी के आठवें अवतार श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व है। जैसे कि आप जानते ही है श्री कृष्ण ने हमें प्यार, धर्म और कर्म का ज्ञान दिया है। कृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद मास के अष्टमी तिथि को मनाया जाता है जो इस बार 26 अगस्त को है। इस दिन हम श्री कृष्ण के बाल रूप को पूजते हैं और बहुत उत्सव के साथ यह पर्व मनाते हैं। हम श्री कृष्ण के मनपसंद भोग भी बनाते हैं कहते हैं कि अगर उनके मन का भोग अर्पित करने से उनकी कृपा सदैव हमारे ऊपर बनी रहती है। आईए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन बनाए जाने वाले 5 प्रमुख भोग जो भगवान को अति प्रिय है और उसे अर्पित करने से उनकी कृपा पाई जा सकती है।
जन्माष्टमी के दिन बनाएं ये 5 भोग
1. माखन मिश्री
माखन मिश्री श्री कृष्ण के प्रिय भोग में से एक है। श्री कृष्ण के बालपन की कई सारी कहानियां माखन मिश्री से जुड़ी हुई है है। जब श्री कृष्णा बाल स्वरूप में थे तो उन्हें माखन चोरी कर कर खाना बहुत अच्छा लगता था। यह भोग श्री कृष्ण के बालपन को समर्पित है। इसे बनाने के लिए हमें एक ताजा मक्खन चाहिए और उसमें मिश्री मिलाना होता है जो बहुत सरल काम है और इसे अगर श्रद्धा से बनाया जाए तो हमारे मन को संतुष्टि और शांति मिलती है।
2. पंजीरी
पंजीरी एक ऐसा भोग है जो धार्मिक होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। यह जन्माष्टमी के अवसर पर खासकर बनाया जाता है। इसे बनाना बहुत कठिन नहीं है सिर्फ गेहूं के आटे को घी में भूनना है और उसमें चीनी मिलनी है साथ ही हम उसमें काजू, किशमिश, बादाम और इलायची भी डालते हैं। यह खासकर उत्तर भारत में बहुत लोकप्रिय है।
3. खीर
खीर भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ मिठाई में से एक है। यह खास कर त्योहार और पूजा पाठ में बनाया जाता है। श्री कृष्ण को भी खीर बहुत प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन खीर का भोग लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। इसे बनाने के लिए हम दूध, चावल और चीनी का उपयोग करते हैं। इसके स्वाद को और बढ़ाने के लिए उसने काजू, किशमिश, बादाम, मखाने और इलायची भी डाल सकते हैं। भगवान को अर्पित करने के बाद इसे हम लोगों के बीच प्रसाद के रूप में वितरित करते हैं।
4. फलाहार
फलहार वह भोग है जो भक्त व्रत के दौरान ग्रहण करते हैं जिसकी वजह से उन्हें ऊर्जा मिलती है। जन्माष्टमी के दिन फलहार का मान्य बहुत ज्यादा होता है। फलाहार में हम फलों को शामिल करते हैं जैसे कि से केले, सेब, अंगूर, पपीता, और नारियल आदि जिससे हम फलाहार के रूप में ग्रहण करते हैं। भगवान को भोग लगाते समय हम फलों को छोटे-छोटे हिस्से में काटकर उसे थाली में सजाते हैं और भगवान के सामने अर्पित कर देते हैं।
5. मखाना खीर
मखाना खीर ज्यादातर त्योहार पर बनाया जाता है। जिसमें से एक त्यौहार है जन्माष्टमी। मखाने खीर को बनाना बहुत ज्यादा कठिन नहीं है इसके लिए हमें केवल दूध, मखाना और चीनी की जरूरत है इसे और खास बनाने के लिए हम इसमें केसर, बादाम, किशमिश आदि चीजें डाल सकते हैं। मखाना खीर को ठंडा करके भगवान को अर्पित करें और फिर भक्तों में इसे प्रसाद की तरह बाट दे।