Advertisment

Jharkhand Man Murdered Wife: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या? जानिए 10 बड़ी बातें

मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय रबिका एक आदिवासी महिला के रूप में हुई है। अपराधी दिलदार अंसारी ने अपनी दूसरी पत्नी रबिका की हत्या बड़ी बेरहमी से कर दी। पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार अभी तक मृतक के शव के 18 टुकड़े बरामद हुए हैं

author-image
Swati Bundela
19 Dec 2022
Jharkhand Man Murdered Wife: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या? जानिए 10 बड़ी बातें

Jharkhand Man Murdered Wife

Jharkhand Murder Case: झारखंड के साहिबगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आप सभी ने श्रद्धा वालकर मर्डर के बारे में सुना होगा। यह केस काफी सुर्खियों में है। झारखंड में भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आई है, इस घटना ने एक बार फिर पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। झारखंड के साहिबगंज जिले में पुलिस ने एक 25 साल के अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी ने अपनी दूसरी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया और शव को टुकड़ों में बांट दिया।

Advertisment

कौन थी मृतक महिला?

मृतक महिला की पहचान 22 वर्षीय रबिका एक आदिवासी महिला के रूप में हुई है। अपराधी दिलदार अंसारी ने अपनी दूसरी पत्नी रबिका की हत्या बड़ी बेरहमी से कर दी। पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार अभी तक मृतक के शव के 18 टुकड़े बरामद हुए हैं।

Jharkhand man arrested for murdering wife:10 things to know

Advertisment

1. झारखंड के साहिबगंज जिले के बोरिया नामक स्थान के स्थानीय निवासियों ने मृतक महिला के शव को तब देखा जब उसे कुत्तों के द्वारा खींचा जा रहा था।

2. इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित किया खोजबीन के बाद पुलिस को जिले के विभिन्न हिस्सों से मृतक महिला के शव के 13 टुकड़े बरामद हुए।

3. पुलिस की जांच के पश्चात यह ज्ञात हुआ कि यह मृतक शरीर के अंग बोरियां क्षेत्र के डोंडा पहाड़ निवासी 22 वर्षीय राबिका पहाड़िन के हैं।

Advertisment

4. राजेंद्र कुमार दुबई जो साहिबगंज के sub-divisional पुलिस ऑफिसर हैं। उनके द्वारा यह जानकारी दी गई कि मृतक के शरीर के कुछ हिस्से एक सुनसान घर से बरामद हुए हैं।

5. पुलिस की शुरुआती जांच के पश्चात, दिलदारअंसारी को अपनी पत्नी की हत्या के सिलसिले में पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

6. प्रारंभिक जांच के अनुसार पुलिस ने बताया की गिरफ्तारी से खुद को बचाने के लिए आरोपी और उसके पूरे परिवार ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

Advertisment

7. 18 दिसंबर तक बहुत से इलाकों से शव के 18 टुकड़े बरामद किए गए। यह जानकारी दुमका रेंज के  डेप्युटी इंस्पेक्टर सुदर्शन मंडल द्वारा दी गई।

8. पुलिस की जांच में यह पता चला कि दिलदार अंसारी अपनी दूसरी शादी से खुश नहीं था। पूरे परिवार में विवाद का माहौल था और प्रत्यक्ष रूप से यही हत्या का कारण प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक यह हत्या 16 और 17 दिसंबर की रात को कि गई है।

9. राबिका पहाड़िन (मृतक महिला) बोरिया के बेलाटोला नामक इलाके में रहा करती थी।लेकिन उसके शरीर के टुकड़े मोमिनटोला नामक इलाके से बरामद हुए। यह इलाका बेलाटोला से लगा हुआ इलाका है।

10.वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि पति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपराध किया है, जिन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है.

पुलिस डॉग स्क्वॉड और जांच दल लापता बॉडी पर्टो को बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment
Advertisment