Advertisment

गर्मियों में जूस पीने के फायदे? कौन से जूस जरूर पिएं ?

author-image
Swati Bundela
New Update
गर्मियों में जूस पिएं - गर्मियों में हमारे शरीर का वाटर लेवल कम होने लगता है जिसके कारण हमे डिहाइड्रेशन जैसी कई बीमारियां जैसे चक्कर आना, लू लगना, नाक से खून आना इत्यादि से निपटना पड़ता है। अगर हम अपने शरीर के वाटर लेवल को सुधार लें एवं हमारे शरीर की
Advertisment
तरल पदार्थो की कमी को अच्छे से पूरा करें तो हम बीमारियों से बच सकते हैं और अपने शरीर को हेल्थी भी बना सकते हैं।

1. ऑरेंज जूस

Advertisment


संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि हमारे पाचन शक्ति को मज़बूत बनाता है। संतरे का जूस नियमित रूप से पीने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं जैसे कि वजन बढ़ाने में मदद करना, भूख बढ़ाना, मधुमेह व कमज़ोरी ख़त्म करना।

Advertisment

2. गर्मियों में निम्बू जूस पिएं



निम्बू का रस पीना हमारे शरीर के लिए बहुत गुणकारी होता है। निम्बू का रस पिने से हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है, यह हमारी आँखों की रौशनी को बढ़ाता है, पेट ठीक करता है और निम्बू का रस हमारे शरीर के खून को भी साफ़ करता है।

Advertisment

3. मैंगो शेक और जूस



आम को फलो का राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आम से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। आमरस पीने से हमारे लंग्स और लिवर मज़बूत होते हैं, हमें अच्छी नींद आती है, यह वजन बढ़ाने में भी असरदार है, हमारी स्किन का सौन्दय बढ़ाता है एवं आमरस में कई सारे विटामिन्स होते है जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। हमें गर्मियों में नियमित रूप से आम का रस पीना चाहिए।

4. शुगरकेन या गन्ना



गन्ने का जूस गर्मियों में सबसे ज्यादा पिया जाता है क्योंकि गन्ने के जूस से हमें कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं। गर्मियों में गन्ने का जूस पीने से हमारी बॉडी में डाइजेसशन अच्छा रहता है, हमें एक इंस्टेंट एनर्जी मिलती है, यह हमारी स्किन के लिए भी अच्छा होता है, हमारी हड्डियों को मज़बूत बनाता है।
सेहत
Advertisment