/hindi/media/post_banners/mcLB79tywJPCVhwZxTkQ.jpg)
काजोल और अजय देवगन की जोड़ी ने ऑनस्क्रीन तो लोगों का दिल जीता ही हैं ,इसके साथ -साथ वह ऑफस्क्रीन भी एक आइडियल कपल हैं। अजय और काजोल की शादी को लगभग 21 साल से ज्यादा हो चुके हैं। काजोल ने हाल ही में अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें अपनी शादी के लिए पितृसत्ता का सामना नहीं करना पड़ा। खुद की मर्ज़ी से शादी कर के काजोल लोगों के लिए एक उदाहरण बनी।हालांकि काजोल के पिता उनकी शादी के खिलाफ थे।
काजोल के पिता उनकी शादी के खिलाफ क्यों थे ?
एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए, काजोल ने खुलासा किया कि उनके पिता शोमू मुखर्जी काजोल की 24 साल की उम्र में शादी करने के फैसले के खिलाफ थे। उन्होंने कहा कि काजोल को शादी के बंधन में बंधने से पहले और काम करना चाहिए। लेकिन काजोल की मां, वेट्रन एक्ट्रेस तनुजा, ने उनके शादी के डिसीजन को सपोर्ट किया। काजोल ने बताया कि उनकी मां ने उन्हें अपनी गट फीलिंग को फॉलो करने को बोला। काजोल ने वही किया जो उनकी मां ने कहा था।
अजय देवगन और काजोल का परिवार
अजय देवगन और काजोल 24 फरवरी, 1999 को शादी के बंधन में बंधे थे और इस साल वे अपनी शादी के 22 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे।अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे है, न्यासा देवगन और युग देवगन। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने बताया था कि उनका 2 बार मिसकैरेज हो चुका हैं। 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' फिल्म के दौरान उनका पहला मिसकैरेज हुआ था, और तब वह फिल्म की सफलता से बिलकुल भी खुश नहीं थी। हर माँ की तरह काजोल भी न्यासा और युग का अच्छे से ध्यान रखती है।काजोल फिलहाल अपनी बेटी न्यासा के साथ सिंगापुर में रह रही हैं, जो वहां अपनी पढ़ाई कर रही है। जबकि अजय देवगन अपने बेटे युग के साथ मुंबई में है।
फैंस को पसंद हैं स्क्रीन पर काजोल और अजय की जोड़ी
ये आइकोनिक कपल कई बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नज़र आ चुका हैं। इश्क़ ,प्यार तो होना ही था ,दिल क्या करे ,यू मी और हम जैसी फिल्मो में दोनों साथ नज़र आ चुके हैं।काजोल और अजय आखिरी बार हिस्टॉरिकल फिल्म 'Tanhaji: The Unsung Warrior' में एक कपल के रूप में स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नज़र आये थे।
पढ़िए : जानिये इंस्टाग्राम रील्स पर छाई शहनाज़ गिल के बारे में ये दिलचस्प बातें