बजट से पहले महिलाओं को सशक्त करने वाली जानिए इन स्कीमों के बारे में

इस बार अंतरिम बजट पेश होगा क्योंकि आने वाले समय में लोक सभा चुनाव होने जा रहे हैं। पूर्ण बजट इलेक्शन के बाद होगा। आइए इस माहौल में जानते हैं कुछ ऐसी स्कीमें  जो सरकार की तरफ से महिलाओं को सशक्त करने के लिए बनाई गई हैं। 

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Women Empowerment Schemes

(Image Credit: MKVWWH, Dishaodissaorg., India.com, wikipedia)

Know About These Women Empowerment Schemes Before The Budget: निर्मला सीतारमण जी की तरफ से कल 1 फरवरी 2024 को संसद में सुबह 11 :00 बजे बजट पेश किया जाएगा। इस बार अंतरिम बजट पेश होगा  क्योंकि आने वाले समय में लोक सभा चुनाव होने जा रहे हैं। पूर्ण बजट इलेक्शन के बाद होगा। आइए इस माहौल में जानते हैं कुछ ऐसी स्कीमें  जो सरकार की तरफ से  महिलाओं को सशक्त करने के लिए बनाई गई हैं। 

बजट से पहले महिलाओं को सशक्त करने वाली जानिए इन स्कीमों के बारे में

Beti Bachao Beti Padhao 

Advertisment

महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार की तरफ से 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' स्कीम में जनवरी 2015 को पानीपत, हरियाणा में शुरू की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य जीवन काल में शिशु लिंग अनुपात में कमी को रोकना है और महिलाओं के सशक्तिकरण से जुडो मुद्दों का समाधान करना है। इस योजना को तीन मंत्रालों बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय और मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा हैं। 

Working Women Hostel

आज की महिलाएं घर से निकलकर बाहर जॉब करने के लिए बड़े शहरों में जा रही हैं। जब महिलाएं घर से बाहर निकाल कर दूसरे शहरों में जॉब की तलाश के लिए जाती हैं तब उन्हें वहां सबसे बड़ी समस्या रहने और सुरक्षा की आती है। ऐसे में सरकार की तरफ से छोटे शहरों और ग्रामीण महिलाओं के लिए वर्किंग वूमेन हॉस्टल स्कीम की शुरुआत की गई थी।जिसका उद्देश्य बच्चो के लिए डे केयर सुविधा और महिलाओं के लिए स्थित आवास के साथ सुविधाजनक उपलब्धता प्रदान करना है।

'Pradhan Mantri Ujjwala Yojana' (PMUY)

1 जनवरी 2016 को 'पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय' की तरफ से ऐसे ग्रामीण और वंचित परिवार जो अभी भी ईंधन के रूप में लकड़ी, कोयला और  गोबर  के इस्तेमाल से खाना पकाते हैं। उनके लिए एलपीजी जैसे ईंधन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया गया था। अभी 2020 तक वंचित परिवारों को 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद उज्वला 2.0 को भी लॉन्च किया गया जिसका उद्देश्य भारत को 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है।  

Women Helpline Scheme 

Advertisment

महिला और बाल विकास मंत्रालय निर्भया फंड से दो योजनाओं का संचालन कर रहा है जिनके नाम वन स्टॉप सेंटर और महिला हेल्पलाइन का सार्वभौमिकरण हैं।। वीमेन हेल्पलाइन स्कीम का उद्देश्य 24 घंटे तुरंत और इमरजेंसी सहायता म उन महिलाओं को प्रदान करता है जो हिंसा का शिकार हुई हैं। इसके साथ इसका उद्देश्य  गवर्नमेंट की महिलाओं से संबंधित स्कीम की जानकारी पूरे देश की महिलाओं को एक सिंगल यूनिफॉर्म नंबर से देना है।

Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra Scheme

नवंबर, 2017 में महिला शक्ति केंद्र (एमएसके) योजना को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केंद्र प्रायोजित योजना के रूप लाया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों के अंतर-क्षेत्रीय मिलन को सुविधाजनक बनाना है।

women empowerment Budget