Advertisment

6 बातें जो आपको पीरियड्स के बारे में पता होनी चाहिए

author-image
Swati Bundela
New Update


पीरियड्स आमतौर पर हर महिला के जीवन की एक आम प्रक्रिया है। पीरियड सिर्फ रिप्रोडक्शन के लिए ही जरुरी नहीं होता बल्कि यह हेल्थ के बारे में भी बताता है।  ऐसे में ज़रूरी है की आपको पीरियड्स के बारे में (periods facts) पूरी जानकारी हो





जानें पीरियड्स के बारे में ऐसी बातें (periods facts) जिनसे आप वाकिफ नहीं हैं 



1. आप पीरियड्स के दौरान प्रेगनेंट हो सकती हैं। इसके कुछ कारण हैं। डॉक्टरों के मुताबिक कई बार ओवेलेयूशन नियमित समय पर नहीं आता है। ऐसे में आप चाहे तो चाहे तो अपने बाॅडी में स्पर्म फर्टिलाइज कर सकते हैं।





Advertisment


2. कई बार पीरियड्स अनियमित (irregular)  हो जाते है। इसमें कई बार पीरियड्स का मिस होना भी होता है। देखा जाए तो कई बार पीरियड्स का अनियमित होना सामान्य होता है लेकिन यदि बार-बार ऐसा हो तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं।



Advertisment

3. हेवी पीरियड्स एनीमिया का संकेत हो सकता है। यदि आप रात के समय बलिडिंग का अनुभव करें जिसके लिए आपको उठने और अपने पैड या टैम्पोन को कई बार बदलने की आवश्यकता होती है, सात दिनों से अधिक समय तक खून बहता है, या नियमित रूप से थका हुआ और सुस्त महसूस होता है, आपको अपने डॉक्टर को देखना चाहिए क्योंकि इससे आप  में आयरन की कमी हो सकती है।



4. पीरियड्स के मिस होने का मतलब यह नहीं है कि आप प्रेग्नेंट है। दरअसल, ऐसा बिल्कुल नहीं है बल्कि स्ट्रेस, खराब डाइट और हॉर्मोनल चेंजेस के कारण पीरियड्स में अनियमितता होती है।

Advertisment


5. मानो या न मानो, Cramps नार्मल नहीं है। इसका आमतौर पर मतलब है कि हाई एस्ट्रोजन की तरह कुछ चल रहा है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपने बहुत अधिक शुगर का सेवन किया है, जो एक inflammatory response का कारण बनता है।



Advertisment

6. टीनएजर्स में पीरियड्स का अनियमित होना सामान्य बात है। शुरुआती दिनों में कई बार महीने में दो बार भी आ जाता है, तो वहीं कई बार दो महीने तक पीरियड्स नहीं आते हैं। इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है। एक समय के बाद ठीक हो जाता है।



पढ़िए : Vagina Myths: जानिए वजाइना से जुड़े 8 Myths

सेहत periods facts पीरियड्स फैक्ट्स
Advertisment