Advertisment

Lockdown update : देश की कई जगहों में लॉकडाउन से मिली राहत

author-image
Swati Bundela
New Update
Lockdown update : भारत में कोविड-19 के अब तक 1,65,553 नए मामले देखे गए हैं, 46 दिनों में सबसे कम मामले आए हैं। कई राज्यों ने मामलों को देखते हुए पाबंदी बढ़ाने की घोषणा की है, तो कई ने लॉकडाउन से राहत दी है। करेला, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा ने अपने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। जबकि दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश में लॉकडाउन से मिली राहत।
Advertisment


महाराष्ट्र में 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन



मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने
Advertisment
लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा कि मामलों की घटती संख्या के बावजूद राज्य में कोविड रोगियों की संख्या अधिक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में मामले बढ़ते जा रहें हैं। उन राज्यों में जहां पॉजिटिविटी रेट में 10% की कमी आई है वहां लॉकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में पाबंदियों से राहत

Advertisment


यूपी की सरकार ने 55 जिलों में लॉकडाउन से ढील दी है। सप्ताहिक कर्फ्यू और नाइट कर्फ्यू सभी राज्यों में पहले की तरह जारी रहेगा। कई राज्यों में बढ़ते मामले को देखकर पाबंदी नहीं दी जाएगी जैसे कि लखनऊ, जहां पर अभी भी अधिक मामले देखे जा रहे हैं।



नए नियम मंगलवार सुबह सात बजे से प्रभावी होंगे। 600 से कम मामलों वाले जिलों में कंटेनमेंट जोन के बाहर के बाजारों और दुकानों को सोमवार से शुक्रवार तक काम करने की अनुमति दी जाएगी।
Advertisment


जम्मू और कश्मीर



प्रशासन ने रविवार को लॉकडाउन के गाइडलाइंस में ढील दी है। सरकार ने प्रतिबंधों के साथ लॉकडाउन से राहत दी है। शनिवार और रविवार को छोड़कर, सोमवार से सलून शराब की दुकान और अन्य दुकानों को सप्ताह में 3 दिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। सभी प्रकार की स्टैंडअलोन दुकानें, आउटडोर बाजार और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अल्टरनेट दिनों में या रोटेशन सिस्टम पर खुलेंगे।
Advertisment


तेलंगाना, ओडिशा, हरियाणा, सिक्किम में लॉकडाउन बढ़ा दी गई है



राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार से 10 दिनों के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया, जिसमें हर दिन सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक की छूट दी गई है। ओडीशा में 17 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दी गई है। हरियाणा में लॉकडाउन में डील के साथ 7 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दी गई है। सिक्किम में भी 7 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दी गई।



लॉकडाउन से मिली राहत
न्यूज़
Advertisment