Advertisment

क्या हैं महिलाओं की यौन परेशानियाँ, कारण और उपाय

author-image
Swati Bundela
New Update
समय के साथ, लोगों ने महिलाओ की यौन (sexual) परेशानियों को समझना शुरू कर दिया हैं। और यह बेहद ज़रूरी भी है। ज्यादातर महिलायें, अपनी यौन परेशानियों के कारण हीन भावना से ग्रस्त हो जाती हैं, और खुद को मानसिक तौर पर बीमार कर देती हैं। जो की बिल्कुल गलत है। यौन परेशानियाँ किसी को भी हो सकती है, और इससे खुद-को बाहर निकालना भी संभव है। घबराने से और खुद को मानसिक तनाव देने से, ऐसी परेशानियाँ बढ़ ही सकती हैं। क्या हैं महिलाओं की यौन परेशानियाँ ?

Advertisment

क्या हैं महिलाओं की यौन परेशानियाँ ?







  • सेक्स का बिल्कुल मन न करना





Advertisment


सामान्य तौर पर, कभी-कभी सेक्स का मन न करना आम है। मगर कभी-भी मन न होना और सेक्स करने से हमेशा बचना, यह परेशानी है। सेक्स की इच्छा न होने के कारण, महिलाओं की जो सेक्सुअल रिस्पांस साइकिल (sexual response cycle) होती है, वो शुरू होने से पहले ही बंद हो जाती है।





  • ऑर्गेज्म (orgasm) तक न पहुँच पाना।





Advertisment


सेक्स का मन न होने के कारण ऐसी परेशानी आना सामान्य है। मगर कुछ महिलाएँ, सेक्स का मन होने के बाद भी orgasm तक नहीं पहुँच पाती। जिसके कारण महिलाएँ तनाव में आ जाती हैं।





  • सेक्स करने में दर्द





Advertisment


सेक्स करते वक्त, हर बार बेहद दर्द महसूस होना बिल्कुल सामान्य नहीं होता। इस कारण महिलायें, सेक्स करने से बचने लगती है और हीन भावना से घिर जाती हैं।

क्या हैं महिलाओं की यौन परेशानियों के कारण ?

Advertisment




  • पार्टनर के साथ सहज (comfortable) न महसूस करना और संबंधों में प्रेम या संचार की कमी, एक आम कारण बनते है महिलाओं में होने वाली यौन परेशानियों का।


  • यदि महिला को किसी प्रकार का कोई तनाव है, या वो खुद को शारीरिक या मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रही है। तो परेशानियाँ महिला को घेरे रख सकती है।


  • महिलाओं में कोई मेडिकल परेशानी जिसके कारण सेक्स के समय उनको बेहद दर्द का सामना करना पड़ रहा है।


  • बेहद थकान के कारण भी, महिलाओं में सेक्स की इच्छा कम हो जाती है।




Advertisment

कैसे बचें यौन परेशानियों से ?





  • अपने पार्टनर के साथ कीमती समय गुजारें। इससे दोनों के बीच के रिश्ते में, प्यार बढ़ेगा और आप एक दूसरे के साथ सहज हो पाएंगे।


  • यदि हर बार सेक्स के समय दर्द महसूस होता है, तो अपनी डॉक्टर के पास जरूर जाएँ और कारण पता लगाएँ।


  • खुद को हीन भावना से ग्रस्त न करें। अपनी परेशानी को लेकर, पार्टनर के साथ खुल के बात करें।


  • खुद को तनाव से दूर रखने की कोशिश करें और खुश रहें। योग को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएँ।




पढ़िए : क्या आपकी Sex Drive में आ रही है कमी? जानें 5 कारण

सेहत महिलाओं की यौन परेशानियाँ
Advertisment