Advertisment

Malaika Arora Fitness Secret: क्या है मलाइका अरोड़ा के फिटनेस का राज़

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसो में से एक है। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए रोज़ाना जिम में वर्कआउट करती है। आइए जानते हैं आज के इस ब्लॉग में मलाइका की फिटनेस का राज-

author-image
Vaishali Garg
26 Dec 2022
Malaika Arora Fitness Secret: क्या है मलाइका अरोड़ा के फिटनेस का राज़

Malaika Arora Fitness Secret

Malaika Arora Fitness Secret: जैसा कि हम सब जानते है की मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेसो में से एक है। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए रोज़ाना जिम में वर्कआउट करती है। इसके साथ साथ अपने खान पान का भी बखूबी ध्यान रखती है। यही कारण है कि वो ४७ वर्ष की आयु में होने के बावजूद भी बहुत कम उम्र की मालूम पड़ती हैं। मलाइका अरोड़ा के फिटनेस के निम्न कारण है

Advertisment

Malaika Arora Fitness Secret: मलाइका अरोड़ा का फिटनेस रूटीन 

मलाइका अरोड़ा रोजाना अपना फिटनेस रूटीन सख्ती के साथ अपनाती है। वह अपने दिन की शुरुआत योग से करती है। उसके बाद बाहर जाकर योगा करती हैं, जैसे की वाकिंग, रनिंग, स्विमिंग आदि जैसी एक्टिविटीज रोजाना करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वाकिंग उनकी सेहत को बनाए रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है।

Malaika Arora Fitness Secret: मलाइका की पसंदीदा एक्सरसाइज 

Advertisment

उनकी पसंदीदा एक्सरसाइज योगा है। वह रोजाना एक घंटा तक योगा और एक्सरसाइज करती है। मलाइका अरोड़ा का ऐसा मानना है की जब वो एक्सरसाइज करती है तो उनकी संपूर्ण शारीरिक सेहत तो अच्छी रहती है और उसके साथ ही वह मानसिक तौर पर भी अच्छा महसूस करती है।

Malaika Arora Fitness Secret: मलाइका अरोड़ा डाइट किस प्रकार लेती हैं 

उनके अनुसार फिट बॉडी और माइंड के लिए एक बैलेंस्ड डाइट का महत्वपूर्ण होता है। एक अच्छी बॉडी पाने के लिए  एक्सरसाइज का योगदान ३० प्रतिशत योगदान होता है तो अच्छी डाइट की भूमिका ७० प्रतिशत होनी चाहिए। इसके लिए मलाइका अरोड़ा अपने डाइटीशियन से संपर्क करती है क्युकी एक्सपर्ट्स आपकी बॉडी के अनुसार ही आपको बॉडी प्लान बताते है।

इन्ही मुख्य चीजों के कारणों मलाइका अरोड़ा इतनी स्वस्थ और फिट दिखती है। अगर आपको भी फिट दिखना तो अपनाएं मलिका के फिटनेस का राज़। 

Advertisment
Advertisment