Advertisment

Paris Olympics 2024: मनिका बत्रा के बारे में जानें ये 10 महत्वपूर्ण बातें

पेरिस ओलिंपिक में भारत की बेटियों का प्रदर्शन देखने लायक है। टेबल टेनिस प्लेयर मेनका बत्रा ने भी इतिहास रच दिया है। वह ऐसी पहली टेबल टेनिस प्लेयर हैं जिन्होंने प्री क्वार्टर के लिए क्वालीफाई किया है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Manika Batra

Manika Batra is the first Indian table tennis player to go to the singles pre-quarterfinals: पेरिस ओलिंपिक में भारत की बेटियों का प्रदर्शन देखने लायक है। टेबल टेनिस प्लेयर मेनका बत्रा ने भी इतिहास रच दिया है। वह ऐसी पहली टेबल टेनिस प्लेयर हैं जिन्होंने प्री क्वार्टर के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने फ्रांस की पृथिका पावडे को हराया और पेरिस ओलंपिक के राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह बनाईं।

Advertisment

Paris Olympics 2024: मनिका बत्रा के बारे में जानें ये 10 महत्वपूर्ण बातें

Advertisment
  1. मनिका बत्रा का जन्म दिल्ली में 15 जून 1995 को हुआ उनकी उम्र 29 साल है। उन्होंने 4 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था।
  2. 2014 में उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और इसी साल उन्होंने एशियाई गेम्स में भी हिस्सा लिया था और दोनों में ही क्वार्टर फाइनल में पहुंची थीं।
  3. 2015 में उन्होंने कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में तीन मेडल जीते थे। उन्होंने महिला टीम और डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल और महिला सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
  4. 2016 साउथ एशियन गेम्स में उन्होंने तीन गोल्ड मेडल जीते थे जो महिला टीम, महिला डबल्स और मिक्स डबल्स में थे।
  5. उन्होंने ओलंपिक में अपना डेब्यू रियो 2016 में किया, लेकिन वहां पर उनका सफर बहुत जल्दी खत्म हो गया। उन्हें महिला एकल इवेंट के पहले ही राउंड में पोलैंड से हार का सामना करना पड़ा था।
  6. 2018 कॉमनवेल्थ गेम में बत्रा ने बहुत ही बढ़िया प्रदर्शन किया। उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ खेलों में सिंगापुर की यू मेंग्यु को हराकर गोल्ड मेडल जीता।
  7. 2020 टोक्यो ओलंपिक में भी मनिका बत्रा ऐसी पहली टेबल टेनिस प्लेयर थीं जो राउंड ऑफ़ 32 में पहुंचीं।
  8. 2018 में उन्हें भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल सम्मान अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया।
  9. 2020 में उन्हें भारत के सबसे बड़े खेल समान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से नवाजा गया।
  10. अब मनिका बत्रा से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं। हम आशा करते हैं कि इस बार के पेरिस ओलंपिक 2024 में वह मेडल जीतकर ही भारत लौटें।
India At Paris Olympics Olympics Olympic Olympics 2024 Indian Olympic Association Olympic Winner
Advertisment