New Update
/hindi/media/post_banners/XW2GHsR7I1XGYgy8j9cR.jpg)
लोगमास्टरबेशनक्योंकरतेहै?
मास्टरबेशन आपको सेक्सुअल प्लैज़र देता है , रिलैक्स्ड फील कराता है और इसके साथ - साथ मास्टरबेशन के कई मेन्टल और फिजिकल बेनिफिट भी है। इसलिए लोग मास्टरबेशन करते है।
मास्टरबेशन के फायदे
पीरियडपेनकोकरताहैकम
कई सर्वे में पता लगा है कि जो महिलाएं मास्टरबेशन करती हैं उनको पीरियड्स में पेन कम होता है। रिसर्च के मुताबिक खुद को उत्तेजित करने के दौरान अगर यूट्राइन कॉन्ट्रैक्शन महसूस होता है तो इससे पीरियड ब्लड आसानी से बाहर आ जाता है, जिससे पीरियड के दिनों में पेट दर्द और ऐंठन नहीं होती।
बॉडीप्लेजरमिलताहै
रिसर्च के मुताबिक, प्लेजर से खुशी मिलती है। मास्टरबेशन करने से ऑर्गेज्म होता है और ऑर्गेज्म की सिचुएशन में डोपामीन और ऑक्सिटोसिन नाम के ऐंडोमॉर्फीन रिलीज होते हैं जो मूड को सुधारते हैं और आपको रिफ्रेश करते है।
सेक्सलाइफमेंसुधार
मास्टरबेशन के जरिए आप अपनी बॉडी को और भी करीब से जान जाते हैं।आपको ये पता लग जाता है कि आप किस चीज़ से बेटर फील करते है। इस वजह से न सिर्फ आप में कॉन्फिडेंस होता है बल्कि आप अपने पार्टनर को भी अपने बेस्ट मूव्स और पार्ट्स के बारे में बता पाते है।
नींदमेंसुधार
ऑर्गाज्म से ब्लड प्रेशर कम होता है और इससे इंडॉर्फिन्स को राहत मिलती है। मास्टरबेशन सेक्शुअल टेंशन को रिलीज करता है और स्ट्रेस को कम करता है।जिस वजह से नींद भी अच्छी आती है।
पेल्विकमसल्सकोकरताहैस्ट्रांग
मास्टरबेशन से पेल्विक और ऐनल रीजन की मसल्स मजबूत होती हैं। यह सेक्स रिलेटेड परेशानियों को भी ट्रीट करने में मदद करता है ,जिससे आपको सेक्स से जुड़े कोई इशू नहीं होते।
प्रेगनेंसीकाडरनहींहोता
मास्टरबेशन करने का कोई भी नेगेटिव असर नहीं पड़ता है। इसे करने से आपको कोई भी नुकसान नहीं पहुंचता है। ना तो आपको इससे कोई बीमारी होती है और ना ही आपको प्रेगनेंट होने का कोई डर सताएगा क्योकि आप किसी और के साथ सेक्सुअल इंटरकोर्स नहीं करते है।