Advertisment

सेक्स के दौरान गलतियां ना करें - जानिए क्या गलती ना करें ?

author-image
Swati Bundela
New Update
सेक्स करने से खुशी मिलती है और यह तब होता है जब हम पूरी तरह संतुष्ट होते हैं। लेकिन हम कभी कभी कुछ ऐसी चीज बोल देते हैं या कर देते हैं जिससे हमारे पार्टनर का मूड पूरी तरह खराब हो जाता है। सेक्स करने के लिए सबसे जरूरी है कि उसके लिए मूड होना चाहिए। हम ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे हमारे पार्टनर का मूड खराब हो। यदि मूड होगा तो ही अपने पार्टनर और खुद को संतुष्ट कर पाएंगे। जानिए ऐसी गलतियां है जो हमें सेक्स के दौरान चाहिए।
Advertisment


1. किस ना करना



कई बार सेक्स करते वक्त पार्टनर एक दूसरे को किस नहीं करते हैं। खास तौर पर लड़के ऐसा करते है। वह सीधे सेक्स करने के लिए उत्सुक रहते हैं। ज्यादा जल्दबाजी करने से हो सकता है कि आपका पार्टनर आप से संतुष्ट ना हो पाएं। खास कर लड़कियों को सेक्स के वक्त किस करना अच्छा लगता है।
Advertisment


2. निजी बॉडी पार्ट्स का मज़ाक बनाना



सेक्स करते वक्त कभी अपने पार्टनर के बॉडी पार्ट्स का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे उन्हें बुरा लग सकता है और उनका मूड खराब हो सकता है।
Advertisment


3. वक्त ना देखें



कुछ लोगों की आदत होती है कि सेक्स के दौरान भी वह बार-बार वक्त देखते हैं। ऐसा करने से आपके पार्टनर को लग सकता है कि आप उनसे उब गए है या मजा नहीं आ रहा है। जिससे उनका मूड बिगड़ सकता है।
Advertisment


4. पोर्न की तरह ट्रीट करना



पोर्न वीडियो देख कर हम अपने पार्टनर से भी उस तरह की अपेक्षा करने लगते हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि आपके यह पसंद हो तो उन्हें भी यह पसंद आए। इसीलिए ऐसा करने से पहले अपने पार्टनर से इस बारे में बात कर लें। बात करने से शायद वह मान भी जाएं। यदि बिना उनकी मर्जी के ऐसे करना शुरू कर देंगे तो बात भी बिगड़ भी सकती है।
Advertisment


5. चुप ना रहें



चुप रहने से आपके पार्टनर को लगता सकता है कि आपको मजा नहीं आ रहा है। इसीलिए हल्की सी पर मोन
Advertisment
(Moan) करने से आपके पार्टनर के अंदर उत्साह जागता है। हालांकि ज्यादा बात भी ना करें इससे उनको चिड़ भी लग सकती है।

6. फेक ऑर्गेनेज्म करना



कई बार यह समस्या होती है कि हमें ऑर्गेनाईजम नहीं आता हैं। और हम इसका नाटक करते हैं। यदि आपके पार्टनर को बाद में पता चलेगा तो उनका मन खराब हो सकता है और कॉन्फिडेंस कम हो सकता है। इसीलिए यह बात पार्टनर से ना छुपाएं।
सेक्स संतुष्टि
Advertisment