Pregnancy Tips: प्रेगनेंसी के दौरान मूड लाइट करेंगी ये 5 बॉलीवुड मूवीज

अगर आप मूवीज की शौकीन है तो अपने मूड को ठीक करने के लिए यह पांच मूवीज जरूर ट्राई करें। आईए जानते हैं कुछ ऐसी पांच बेहतरीन मूवीज के बारे में जो प्रेगनेंसी के दौरान आपका मूड लाइट करने में मदद करेंगे। 

author-image
Anshika Pandey
New Update
Movies To Watch During Pregnancy

(Image Credit: Pinterest)

Movies To Watch During Pregnancy: प्रेगनेंसी के दौरान अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं में मूड स्विंग, चिड़चिड़ापन, गुस्सा, उदासी और कभी-कभी अचानक अकेलापन भी महसूस होता है। यह सब अक्सर हार्मोनल चेंजेस के कारण होता है। कई बार अधिक स्ट्रेस के कारण भी मूड अचानक बदल सकता है। ऐसे में अच्छे एंटरटेनमेंट के माध्यम से मूड को सही किया जा सकता है। अगर आप मूवीज की शौकीन है तो अपने मूड को ठीक करने के लिए यह पांच मूवीज जरूर ट्राई करें। आइये जानते हैं कुछ ऐसी पांच बेहतरीन मूवीज के बारे में जो प्रेगनेंसी के दौरान आपका मूड लाइट करने में मदद करेंगे। 

प्रेगनेंसी के दौरान मूड लाइट करेंगी ये 5 बॉलीवुड मूवीज

1. Barfi

Advertisment

प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर की यह बेहतरीन मूवी कॉमेडी के साथ काफी ज्यादा खूबसूरत भी है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने काफी अनोखा रोल निभाया है। इस मूवी में मन को शांत कर देने वाले खूबसूरत गाने भी हैं। जो कि मूड ठीक करने में मदद करते हैं।

2. Piku

कुछ मूवीस दिमाग को बिल्कुल शांत कर देती है पिक कुछ ऐसी ही मूवी है यह काफी ज्यादा खूबसूरत और एंटरटेनिंग भी है। इस मूवी में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसमें इमरान खान ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाया है।

3. Jab we met

एवरग्रीन रहने वाली यह मूवी जितनी बार देखो इसे तो मन ही नहीं भरता। जब वी मेट में करीना कपूर ने चंचल लड़की का किरदार निभाया है। शाहिद कपूर भी इसमें मेन रोल है। यह मूवी काफी ज्यादा एंटरटेनिंग है। जिसमें फन रोमांस और दोनों की केमिस्ट्री काफी ज्यादा खूबसूरत है।

4. Hungama

Advertisment

मल्टी स्टार यह मूवी काफी ज्यादा फनी और एंटरटेनिंग है परिवार के साथ देखने के लिए यह मूवी बिल्कुल बेस्ट है। अगर आपको एंटरटेनिंग और कॉमेडी मूवी देखना पसंद है तो यह मूवी आपको जरूर पसंद आएगी। 

5. Golmal 3

कॉमेडी और बेहतरीन जोक्स से भरपूर गोलमाल 3 अजय देवगन और करीना कपूर के मेन लीड में बनाया गया है। इस मूवी में आपका मूड को बिल्कुल लाइट कर देने वाले बेहतरीन कॉमेडी है। इस मूवी को अपनी फैमिली के साथ जरूर एक बार इंजॉय करें।

movies Improve Mood Pregnancy