Myths About Periods: पीरियड से जुड़ी कुछ अफवाह

author-image
Monika Pundir
New Update

आइए आज बात करते हैं पीरियड से जुड़ी कुछ अफवाहों के बारे में।

भारत सदैव से ही एक परंपरागत विधि का देश रहा है। आसान शब्दों में समझा जाए तो परंपरा को अपनी अगली और फिर उसकी अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रक्रिया। जैसे जैसे परंपराएं आगे बढ़ी वैसे ही उन परंपराओं के साथ कुछ अफवाहें भी परंपरा बन कर हमारे समाज में घर-घर और जन जन तक पहुंच चुकी हैं। पीरियड्स उन टॉपिक्स में से एक हैं जिस पर अनगिनत अफवाह फैले हुए हैं।

Advertisment

महिलाओं में वैसे तो यह एक आम सी चीज है, जिसे पुरानी ऑर्थोडॉक्स कुरीतियों ने अपवित्र एवं निषेध जैसे शब्दों से जोड़ दिया। प्राचीन काल में महिलाओं को पीरियड्स की वजह से केवल पीरियड्स के दिनों में ही नहीं अपितु उस उम्र अपवित्र माना जाता था परंतु यह प्राचीन काल की बात नहीं है। हमने अपनी परंपराओं को कभी नहीं छोड़ा तो इसे कैसे छोड़ते?

पीरियड्स के बारे में कुछ अफवाहें जिन्हें आज भी सत्य माना जाता है, आइए देखते हैं उनके बारे -

1. पीरियड्स में औरत को छूने से मृत्यु का भय होता है

मान लीजिए यदि आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं और यदि कोई ऐसी महिला जो मेंस्ट्रुएट कर रही है आपको धोखे से छू ले तो क्या आप मर जाएंगे?

Advertisment

यदि ऐसा होता तो आज कितने बार मर चुके होते। परंतु यह बात आज भी पौराणिक उदाहरण दे सत्य मानी जाती है कि द्रोपदी पीरियड में थी जब उससे दुशासन ने छुआ था जिस वजह से उसकी मृत्यु हो गई, यह सच है कि दुशासन की मृत्यु हो गई थी महाभारत में परंतु द्रोपदी को छूने से नहीं उसका असम्मान, अनादर और उसके साथ किए गए दुर्व्यवहार की वजह से चाहे महिलाएं पीरियड से हो या ना हो उसका असम्मान व तिरस्कार कभी नहीं करना चाहिए।

2. पीरियड्स अपवित्र है

आज भी लड़कियों को सिखाया जाता है पीरियड्स में पुरुषों के सामने मत जाना, अपने कमरे में रहना क्योंकि तुम अपवित्र। क्यों यह ठीक है? जो संसार चलाती है, जिसे ईश्वर ने स्वयं रिप्रोडक्शन की शक्ति दी है वह अपवित्र है? जी नहीं आपका हृदय पवित्र है तो आप सदैव ही पवित्र हैं।

3. पीरियड्स में बाहर मत जाओ तुम्हें चुड़ैल पकड़ लेगी

यह सबसे दिलचस्प अफवाह है जिसे पुराने समय से अब तक ग्रामीण इलाकों में सच माना जाता है कि यदि पीरियड से है तो बालों में तेल लगाओ और बाल मत धोना, ना ही बाहर जाना क्योंकि भूत प्रेत ऐसी लड़कियों को पकड़ लेता है। जहां भी भूत प्रेत की बात आई वहां हमें ज्यादा उत्साह से सुनने का मन करता है पर इस पर बताने लायक कुछ नहीं क्योंकि ऐसी किसी लड़की को भूत ने पकड़ा ही नहीं आज तक नहीं देखा।

Advertisment

वैसे तो आपको इस प्रकार के अनेकों अफवाह है जैसे रसोई में मत जाना, पैड किसी को मत दिखाना और भी बातें आसानी से सुनने मिल जाएंगे पर यह सब सिर्फ अफवाहें हैं क्योंकि सच तो यह है कि इसी वजह से आप एक बच्चे को जन्म दे पाती हैं और यह शक्ति भगवान ने आपको दी है । पुरुषों को नहीं क्योंकि वह आप को सबसे शक्तिशाली और शहंशाह अली मानता है इसीलिए शास्त्रों में कहा गया है -

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः

पीरियड्स एक वरदान जैसा कुछ अफवाहों के चलते इसे अभिशाप ना बनाएं।

पीरियड