/hindi/media/media_files/WJI6JoSd0LLEXoFcDD9T.png)
New And Affordable Idea To Decorate Your Home:सजा धजा खूबसूरत घर हम सबके लिए एक बहुत ही बेहतर अनुभव होता है। लेकिन घर को सजाना एक कला है। इसके लिए कई बार भारी भरकम खर्च करना पड़ता है जो इतना भी जरूरी नहीं है। आप कुछ छोटे बदलावों और क्रिएटिव आइडियाज से अपने घर को नया लुक दे सकती हैं, वो भी कम बजट में। आइए जानें ऐसे 5 आसान और सस्ते आइडिया जो आपके घर को सुंदर बनाएंगे।
घर सजाने के 5 नए और सस्ते आइडिया
1. दीवारों को डेकोरेट करे
बोरिंग दीवारों की सजावट पेंटिंग और वॉल आर्ट से करें। ये दीवारों में जान डालने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए आप DIY पेंटिंग्स या वॉल आर्ट का इस्तेमाल कर सकती है। आप पुराने न्यूजपेपर है मैगजीन, फैब्रिक या वेस्ट मटेरियल से भी आर्ट क्राफ्ट बना सकती हैं और फ्रेम कर के दीवारों पर टांग सकती हैं। ऑनलाइन टेम्पलेट खोजें और शुरू हो जाए।
2. फेयरी लाइट और बोतल लैंप का इस्तेमाल करे
कमरे की रौशनी को सॉफ्ट और अट्रैक्टिव करने के लिए आप फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें पुरानी कांच की बोतलों में डालकर खूबसूरत बोतल लैंप बना सकती है। ये खास तौर पर लिविंग रूम या बेडरूम की शोभा बढ़ाते हैं और बहुत कम खर्च में तैयार हो जाते हैं।
3. कुशन और पर्दों से रंग भरे
सिम्पल कमरे को नया लुक देने का अच्छा तरीका है सुंदर सोफा कवर या ब्राइट और कंट्रास्टिंग कुशन कवर और पर्दे इस्तेमाल कर सकते हैं। हल्के रंगीन और प्रिंटेड फैब्रिक से बनाए गए कवर रूम में फ्रेशनेस और सुंदरता का अहसास कराते हैं।
4. पुराने फर्नीचर का करे इस्तेमाल
अगर आपके पास पुराना फर्नीचर है तो उसे एस्थेटिक लुक दे। उसे फेंकने की जगह थोड़ी पॉलिश, नया रंग या फैब्रिक देकर नया रूप दे सकती हैं। जैसे कि पुरानी कुर्सी को पेंट के दे या नए कपड़े से कवर कर दें। टेबल को पेंट करके नया लुक दें सकती है। ये तरीका सस्ते के साथ टिकाऊ भी है।
5. इनडोर प्लांट्स से हरियाली जोड़ें
घर में फ्रेशनेस और पॉजिटिव वाइब लाने के लिए इनडोर प्लांट्स बहुत अच्छा ऑप्शन हैं। तुलसी, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट जैसे पौधे न सिर्फ आपके घर को सुंदर दिखाएंगे बल्कि हवा को भी शुद्ध करेंगे। इन्हें रखने के लिए आप पुराने कप, बर्तनों या मिट्टी के डब्बों का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके घर को एक एस्थेटिक लुक देगा।