Advertisment

Oils For Strong Hairs: यह तेल बढ़ाएंगे बालों की मजबूती

author-image
Swati Bundela
New Update
mustard oil for hair

हर कोई घने और मजबूत बाल चाहता है और हम सभी जानते हैं कि बालों को पोषण देने के लिए, उन्हें मजबूत और शाइनी बनाने के लिए उन पर तेल लगाना बहुत आवश्यक होता है। बाहर के प्रोडक्ट जो हम बालों पर इस्तेमाल करते हैं कई बार वो बालों के लिए बहुत हानिकारक होते हैं क्योंकि उनमें उस प्रकार के केमिकल्स मौजूद होते हैं। इसलिए आपको बालों को शाइनी और मजबूत बनाने के लिए नेचुरल तरीके अपनाने चाहिए। इनका बालों पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ तेल के बारे में बताएंगे जो आपके बालों को बहुत मजबूत, घना और शाइनी बनाने में मदद करेंगे।

Advertisment

Oils For Strong Hairs: यह तेल बढ़ाएंगे बालों की मजबूती -

1. जैतून तेल 

जैतून के तेल को बालों में लगाने से बाल बहुत तेजी से बढ़ते हैं साथ ही बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याएं दूर होती है। यह तेल आपके बालों को मजबूत करता है और बालों का झड़ना रोकता है साथ ही दो मुहें बाल और खुजली की समस्या से भी राहत दिलाता है।

Advertisment

2. बादाम तेल

बादाम का तेल बालों पर लगाने से बालों की बहुत सी समस्याएं दूर होती है साथ ही यह हमारे बालों को शाइनी और मजबूत बनाता है। बादाम तेल बालों को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में भी सहायक होता है और यह स्कैल्प से डैंड्रफ की समस्या को दूर करता है।

3. नारियल तेल

Advertisment

बालों के लिए नारियल तेल के बहुत से फायदे हैं। नारियल तेल के इस्तेमाल करने से हमारे बाल गहराई से माश्चराइज होते हैं और मजबूत बनते हैं। नारियल तेल हमारे बालों को काला, घना, शाइनी, मजबूत और लंबा बनाता है।

4. करी पत्ते का तेल

करी पत्ते में विटामिन-बी पाया जाता है जो हमारे बालों को शाइन देने और मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद होता है। करी पत्ते का तेल बनाने के लिए आपको नारियल तेल या फिर सरसों का तेल चाहिए। आप कोई भी तेल लेकर उसको पहले गर्म करले फिर उसमें करी पत्ता डालकर बहुत देर तक उबालें। कड़ी पत्ता काला हो जाने पर तेल को नीचे उतार ले फिर उसके ठंडा होने पर उसे छान ले, अब आप इस तेल का इस्तेमाल आराम से कर सकते हैं।

5. अरंडी का तेल

अरंडी का तेल लगाने से बालों को बहुत से फायदे मिलते हैं। यह हमारे बालों को मजबूत बनाता है और साथ ही अगर आपको बालों में थिकनेस की समस्या है तो यह उसे भी ठीक करता है। अगर आप अपने बालों को मजबूत और मोटा बनाना चाहते हैं तो आपको अरंडी का तेल का इस्तेमाल करना चाहिए और उससे सर की मसाज करनी चाहिए। 

Oil hairs oil for strong hairs
Advertisment