Advertisment

जानें पीरियड सेक्स से जुड़े जरूरी फायदे और टिप्स के बारे में

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
"सेक्स वो भी पीरियड के दिनो में, ना बाबा ना, कही प्रेगनेंट हो गई तो!" ये कहते हुए आपने कई लड़कियों को सुना होगा। बहुत कम ही महिलाएं होंगी जिन्होनें इसे ट्राय किया होगा। क्योंकि महीने के इन दिनों में सेक्स करने को लेकर बहुत से विचार दिमाग में आते हैं जिनके कारण महिलाएं खुद को इसके लिए तैयार नहीं कर पाती हैं।

Advertisment


पीरियड के दिनों को अधिकतर लोग ‘गंदा’ मानते हैं इसलिए इन दिनों में फिजिकल रिलेशन बनाने के बारे में सोचना ही कईआ लोगों को काफी खराब लगता है। इसके केवल विचार से ही महिलाओं के मन में कई सवाल आते हैं जैसे क्या पीरियड के दौरान सेक्स करना हाइजीनिक है?, क्या यह सेफ है? आपके पार्टनर इस बारे में क्या सोचेंगे?, पीरियड सेक्स मेसी होगा? और वगैरह, वगैरह! हम आपको बता दें कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना बिल्कुल नॉर्मल है। आइये जानते हैं पीरियड के दौरान सेक्स करने के फायदें (period sex ke faayde ) और उससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें जो आपको पता होनी चाहिए।

ये फायदें है पीरियड के दौरान सेक्स के (period sex ke faayde )-

Advertisment


1.सेक्स का एंजॉयमेंट लेवल हो जाता है दोगुना



पीरियड्स के दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे सेक्स ड्राइव बढ़ सकती है। इस दौरान प्रेग्नेंसी हार्मोन प्रोजेस्टेरोन का लेवल गिर जाता है। साथ ही टेस्टोस्टेरॉन के लेवल में भी उतार-चढ़ाव होते हैं जिससे लिबिडो बढ़ने की संभावना होती है। जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान अधिक असहजता और दर्द होता है, उनमें सेक्स ड्राइव बढ़ने के चांसेस ज्यादा होते हैं।
Advertisment


2.लुब्रिकेशन की जरूरत नहीं



पीरियड्स के दौरान वेजाइना से डिस्चार्ज बढ़ जाता है, इसलिए आपको आर्टिफिशियल लुब्रिकेशन की जरूरत नहीं होती। इस दौरान फीमेल जेनाइटल से ब्लड के साथ अन्य फ्लूड्स का डिस्चार्ज होता है। ये फ्लूड्स वेजाइना को लुब्रिकेट करते है और यह इंटरकोर्स को और अधिक वॉर्म बनाता है।
Advertisment


3.ऑर्गेज्म पीरियड क्रैम्प्स को कम करता है



ऑर्गेज्म के कारण यूटेरस मसल्स में कॉन्ट्रेक्शन होता है जिससे सेक्स के बाद पीरियड क्रैम्प्स से आराम मिल सकता है। इसके अलावा, ऑर्गेज्म के दौरान ब्रेन एंडॉर्फिन नाम के केमिकल्स को रिलीज करता है जिससे आप अच्छा महसूस करती हैं।
Advertisment


4.पार्टनर के साथ बनाता है बेहतर कनेक्शन



पीरियड्स के दौरान इंटिमेट होने से आप अपने पार्टनर के साथ अपने कनेक्शन को मजबूत कर सकती हैं। पीरियड सेक्स आपको साइकोलॉजिकली कनेक्ट करने में मदद करता है। इस कनेक्शन के कारण सेक्शुअल इंटरकोर्स बेहतर महसूस होता है। एक्स्ट्रा लुब्रिकेशन भी पीरियड सेक्स को बेहतर बनाने में मदद करता है।
Advertisment


5.पीरियड के दौरान सेक्स में रखें इन बातों का खास ख्याल



-बाकी समय की तरह ही पीरियड सेक्स के दौरान भी संक्रमण फैलने की आशंका हो सकती है। इसलिए कॉन्डम का उपयोग करें और सुरक्षित सेक्स को अपनाएं।
Advertisment


-आप पीरियड्स पर हैं तो ब्लड फ्लो के कारण स्टेनिंग का डर भी बना रहता है, इसलिए इसकी पूरी तैयारी रखें।सेक्स से पहले टैम्पोन को हटाना ना भूलें।

-पीरियड्स के दौरान शरीर के कुछ हिस्से जायाद सेंसिटीव होते हैं। इसलिए आपको पहले से तैयार होने की जरूरत है।

-अगर आप पीरियड्स के कारण स्टेनिंग से डर रही हैं तो आप शॉवर सेक्स ट्राय कर सकती हैं।



पढ़िए - महिलाओं को सेक्स करने से मिलते हैं ये 10 फायदें
सेहत पीरियड के दौरान सेक्स
Advertisment