Advertisment

Menstruation: पीरियड्स के बाद भी बढ़ती है लंबाई, जानें कैसे

अक्सर आपने बहुत से लोगों से सुना होगा कि पीरियड्स के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है तो आइए आज के इस हैल्थ ब्लॉग में हम जानते हैं पीरियड्स के बाद कैसे बढ़ाएं हाइट-

author-image
Vaishali Garg
Dec 07, 2022 14:28 IST

Menstruation: अक्सर लोगों को कहते सुना गया है कि पीरियड्स शुरू हो जाने के बाद लड़कियों की हाईट या लंबाई पर रोक लग जाता है। लेकिन कुछ का ये भी मानना होता है कि पीरियड्स शुरू होने के कुछ सालों बाद तक थोड़ी-सी लंबाई बढ़ती है पर उसके बाद बॉडी पार्ट्स डेवलप होने लगते हैं। तो आइए जानते है कि असल में पीरियड्स होने के कितने साल बाद तक लंबाई बढ़ती है। 

Advertisment

periods ke baad height kaise badhaye

लंबाई आखिर बढ़ती कैसे है?



हमारा शरीर अलग-अलग साइज़ की हड्डियों से मिलकर बना है, जैसे हाथ की उंगलियों की बात करें तो उसमें छोटी हड्डियां होती है लेकिन हमारे हाथ और पैर में लंबी हड्डियां होती हैं। अगर हमारे हाथों की हड्डियां बढ़े तो उससे हमारे हाथ लंबें होंगे लेकिन पैरों की हड्डियां लंबी होती है तो उससे हमारे शरीर की भी लंबाई बढ़ेगी। लड़कियों में 12 से 18 साल की उम्र तक हड्डियों और जोड़ों के बीच में एक कार्टिलेज या नरम हड्डी रहती है। जो हमारी हड्डियों को बढ़ने देती है, और लंबा होने देती है। लेकिन 12 से 18 साल की उम्र में ये नरम हड्डी या कार्टिलेज खत्म हो जाता है।



क्या पीरियड्स हाइट (Height) पर रोक लगा देते हैं?



अगर किसी ने आपसे ये कहा है कि पीरियड्स के बाद लंबाई नही बढ़ती तो उन्हें टोके और बताएं कि लंबाई बढ़ती है। लड़कियों को जब पहली बार पीरियड्स होते हैं तब उनका सेक्शुअल हॉर्मोन(Sexual Hormones) या एस्ट्रोज़न हॉर्मोन अक्टिव हो जाता है। और इस वजह से जो हड्डी हमारी हाईट के लिए रिसेपॉसिबल होती है वो कठोर होना शुरू हो जाती है। लेकिन इस प्रोसेस में लगभग 2 साल का टाईम तो लग ही जाता है। तो इस तरह से देखा जाए तो जिस लड़की को अभी पीरियड्स होने शुरू हुए हैं उसकी हाईट लगभग 2 साल तक तो बढ़ेगी ही। कुछ रिसर्च में ये भी पाया गया है कि लड़कियों के Periods होने के 4-5 साल तक भी हाईट बढ़ी है। लड़कियों की हाईट 12 साल से लेकर 18 साल तक में बढ़ती ही है।

इसके अलावा, अगर आपकी हाईट छोटी है तो आप इऩ बातों को अपना कर लंबाई में और शरीर की बनावट में चेंज ला सकते हैं



  1. अपने डाईट में ऐसी चीजें खाए जो पोषक तत्वों से भरपूर हो. विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, मिनरल्स, कैल्शियम, जिंक, मॅग्नीज़ियम जैसे पोषक तत्व लंबाई बढ़ाने में काफी उपयोगी हैं।



  2. शरीर के सभी अंगों का विकास सही तरीके से हो इसके लिए जरुरी हैं की पानी की कमी ना हो. इसलिए लम्बे होने के लिए जरुरी हैं की पानी अधिक पिए।



  3. हाईट बढ़ाने में डाईट का सबसे अहम् योगदान होता हैं, दही, दूध, दालें, बींस, मूँगफली, गाजर, पालक, चकुंदर और सेब जैसे डाईट हाईट बढ़ाने में हेल्पफुल रहते हैं। .



  4. लंबाई बढ़ाने के लिए विटामिन डी भी ज़रूरी हैं, इससे हड्डियों के विकास मे मदद मिलती हैं। नेचुरल तरीके से विटामिन डी लेने के लिए सुबह सुबह कुछ समय सूरज की रोशनी में बैठना जरूरी हैं।



  5. उठने बैठने और चलने का सही तरीका भी लम्बाई बढ़ाने में जरुरी हैं। आप अपना कद तभी लम्बा कर सकेंगे जब आपका बॉडी पोस्चर सही होगा, जैसे की बिना झुकाव के सिर, गर्दन व कमर सीधी होनी चाहिए।



    पढ़िए-  पीरियड्स से जुड़ी इन समस्याओं को बिल्कुल भी न करें अनदेखा



     
#Periods #Height #Sexual Hormones #periods ke baad height kaise badhaye #Menstruation
Advertisment