Pregnant महिलाओं को कभी नहीं करनी चाहिए ये 5 गलतियां

गर्भावस्था का समय एक बहुत नाजुक समय होता है। यह स्त्रियों के लिए उनकी जिंदगी का एक नया मोड़ होता है जो काफी सुंदर होता है, इसके साथ साथ महिलाओं के लिए काफी कठिन भी रहता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की बहुत  जरूरत रहती है।

author-image
Pushpa Chauhan
New Update
pregnancy

Image credit - image file

Pregnant Women's Should Never do These 5 Mistakes: गर्भावस्था का समय एक बहुत नाजुक समय होता है। यह स्त्रियों के लिए उनकी जिंदगी का एक नया मोड़ होता है जो काफी सुंदर होता है, इसके साथ साथ महिलाओं के लिए काफी कठिन भी रहता है। ऐसी हालत में महिलाओं को देखभाल की बहुत  जरूरत रहती है। उन्हें अच्छी सेहत और पोषण से भरपूर खाना खाने की जरुरत  होती है। इस दौरान महिलाओं को मदद और प्यार की बहुत जरूरत रहती है। उन्हें हमेशा इस बात का एहसास दिलाया जाना चाहिए कि वे सुरक्षित हैं और चिंता  जैसी समस्याओं से दूर रखने की कोशिश करें। समय-समय पर डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर के द्वारा बताए गए उपायों का पालन करें क्योंकि गर्भावस्था में बहुत सी ऐसी बातें होती हैं जिनका अगर ख्याल ना रखा गया तो वह परेशानी का कारण बन सकती हैं। 

गर्भवती महिलाओं को यह 5 गलती करने से बचना चाहिए

1. अत्यधिक भोजन ना करे  

Advertisment

 गर्भावस्था के दौरान महिलाएं बहुत महिला अपनी डाइट का ख्याल नहीं रख पति है, ज्यादा खाना खा लेती हैं। यह उनके लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है क्योंकि उनके शरीर में सिर्फ उतना ही खाना जाना चाहिए जितना मां और बच्चे दोनों के लिए लाभदायक हो। ज्यादा खाना खाने के कारण कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। आवश्यकता अनुसार ही खाना खाये।

2. भारी सामान उठाने से बचे  

प्रेग्‍नेंसी में कमर दर्द पहले से ही रहता है। ऐसे में भारी वजन उठाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। पानी की बाल्‍टी, राशन का सामान जैसी भारी चीजों को उठाने की गलती न करें। गर्भावस्था मे हमे बहुत सी चीजों का ख्याल रखना पड़ता है, गर्भावस्था मे छोटी सी गलती भारी पड़ सकती है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को चाहिए कि वह कोई भारी चीज ना उठाएं, और ना ही झुक कर काम करें। यह उनके शरीर और आने वाले बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है।

3. फास्ट फूड से दूर रहें

गर्भवती महिलाओं का कई बार कुछ चटपटा और मीठा खाने का दिल करता है। ऐसी हालत में वह बाजार में मिलने वाली चीजों का सेवन आसानी से कर लेती हैं जो कि उनके और उनके बच्चे के लिए फायदेमंद नहीं होता है। फास्ट फ़ूड व कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से गर्भवती महिला और बच्चे का कैल्शियम का लेवल कम होता है। इसलिए इन चीजों से बचें तथा हरी सब्जियों और फल का सेवन करें। बाहर की चीजों से गर्भवती को काफी ज़्यदा परहेज करना पड़  जाता है।

4. अधिक काम करने से बचे  

Advertisment

गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वह बहुत ज्यादा काम ना करें। इसी के साथ ज़्यादा आराम ना करें बल्कि थोड़ी-थोड़ी देर पर आराम करें। कई बार तो ज्यादा आराम करना भी बहुत ज्यादा हानिकारक होता है। इसलिए बहुत देर ना खड़ी रहे और ना ही बैठे रहें। थोड़ा थोड़े समय के बाद आराम करें। लम्बे समय तक काम करने से बचाना चाहिए, ताकि उन्हें कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

5. तनाव और मानसिक अशांति से बचाना चाहिए 

गर्भावस्था में तनाव और मानसिक अशांति का असर शिशु के विकास पर होता है। इसलिए, मनोरंजन कार्यक्रमों, ध्यान और प्राणायाम जैसी सकारात्मक गतिविधियों को अपनाना चाहिए। हमे अधिक तनाव वाली बातो से बचना चाहिए, तनाव से दूर रहना चाहिए। हमे मनोरजन वाली गतिविधिया करनी चाहिए और  देखनी चाहिए जिससे हम खुश और रिलेक्स महसूस कर सके, तनाव मुक्त रह सके। 

गर्भावस्था pregnant 5 Mistakes