पंजाबी सिंगर अफसाना खान की होने वाली है बिग बॉस 15 में एंट्री, जानिए अफसाना खान कौन है

author-image
Swati Bundela
New Update


अफसाना खान ये एक पंजाबी प्लेबैक सिंगर और एक्ट्रेस है। कई हिट गाने गाने के बाद अब अफसाना खान बिग बॉस 15 में नजर आने वाली है। जानिए कौन है अफसाना खान और क्यों है ये फेमस।

Advertisment

अफसाना खान कौन है?

अफसाना खान ये एक पंजाबी प्लेबैक सिंगर, एक्ट्रेस और गीतकार है। अफसाना खान के करियर की शुरुआत 2012 में हुई थी जब वह सिंगिंग रियलिटी शो वॉयस ऑफ पंजाब सीजन 3 में आई थी। अफसाना खान ने कई सुपर हिट गाने गाए हैं जैसे जट्टा सरेआम वे तू धक्का करदे, तूतेरा, माही मिलेया।

पिछले साल अफसाना खान विवादो का हिस्सा बनी थी, जिसके वजह से उनके खिलाफ पुलिस में कंप्लेंट दर्ज हुई थी।अफसाना खान जब अपने स्कूल गई थी तो उन्होंने अपने गाने की कुछ लाइनें गई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुआ था।

इस गाने की वजह से पुलिस में अफसाना खान के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज हुई थी क्योंकि स्कूल में अफसाना ने जो गाना गाया था वह बच्चों के सुनने लायक चीज नहीं थी। अफसाना खान ने कई गाने जैसे तितलिया,बाजार, जानी वे जानी, नैना दे थके, कदर ऐसे कई गानों से लोगों का मनोरंजन किया है।

Advertisment

अफसाना खान की हो रही है बिग बॉस 15 में एंट्री

सलमान खान के शो बिग बॉस के 15वें सीजन का प्रोमो सामने आ चुका है। जिसके बाद बिग में सहभागी होने वाले लोगो के नाम सामने आ रहे है। जिनमें से एक नाम अफसाना खान है। अफसाना खान के बिग बॉस सीजन 15 में आने की खबर सोशल मीडिया पर छा गई है। अफसाना खान बिग बॉस में एंट्री के लिए मुंबई पहुंच चुकी है और यह बिग बॉस में नजर आएगी। अफसाना "तितलियां" गाने से मशहूर हुई है, यह गाना अफसाना खान ने हार्डी संधू के साथ गाया था।


एंटरटेनमेंट