/hindi/media/media_files/jVInyapIhuFOJcc1hHfp.jpg)
Low Blood Flow In Periods
Low Blood Flow In Periods: पीरियड्स महिलाओं के जीवन में होने वाली एक जरूरी प्रक्रिया है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें हर महीने पीरियड आने का इंतजार होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पीरियड के ना आने से पीरियड्स का आना भला है। अगर महिलाओं को पीरियड्स नहीं आएंगे तो उनके शरीर में और भी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसके अलावा पीरियड्स का अनियमित समय पर आना या पीरियड में खून का कम आना भी एक गंभीर समस्या में से एक है। आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो के कम होने की क्या वजह हो सकती है।
1. बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण
अगर आप बर्थ कंट्रोल पिल्स लेते हैं तो यह आपके पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो को कम करता है। बर्थ कंट्रोल पिल्स आपके खून को पतला कर देते हैं, इस वजह से पीरियड्स में ब्लड लाइनिंग काफी पतली बनती है और पीरियड के दौरान कम ब्लड आता है।
2. डिपो प्रोवेरा इंजेक्शन के कारण
इस इंजेक्शन का प्रयोग प्रेगनेंसी को रोकने के लिए किया जाता है। इंजेक्शन के उपयोग के कारण ओवरी में अंडा नहीं बनता है या फिर वह फैलोपियन ट्यूब तक नहीं पहुंच पाता है जिस कारण स्त्री गर्भधारण नहीं कर सकती है। इस इंजेक्शन की वजह से भी पीरियड्स के दौरान ब्लड कम हो जाता है।
3. एंडोमेट्रिओसिस के कारण
एंडोमेट्रिओसिस एक प्रकार की बीमारी है जिसमें हमारी ओवरी में सिस्ट बन जाते हैं और इन सिस्ट में बल्ड जम जाता है। इस बीमारी की वजह से हमारे शरीर में हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं जिससे पीरियड्स भी नियमित समय पर नहीं आते हैं साथ ही पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो कम हो जाता है।
4. छोटी उम्र में पीरियड शुरू होना
जिन लड़कियों को पीरियड छोटी उम्र में शुरू हो जाता है उनमें भी पीरियड के दौरान कम ब्लड आता है। दरअसल इस उम्र में हार्मोन कम बनते हैं जिस कारण ब्लीडिंग भी कम होती है। जिन महिलाओं को हार्मोन के असंतुलित होने की शिकायत होती है उनमें भी पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो कम होता है।
5. यूट्रस में ट्यूबरक्लोसिस के कारण
यूट्रस में ट्यूबरक्लोसिस होने के कारण यूट्रस की लाइन और फैलोपियन ट्यूब प्रभावित होती है। इस अवस्था में भी ब्लड फ्लो कम हो जाता है और बहुत गंभीर स्थिति में ब्लड फ्लो पूरी तरह से बंद हो जाता है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us