Coconut Oil In Pregnancy: गर्भवती महिलाओं के लिए नारियल तेल के फायदे

गर्भवती महिलाओं को नारियल तेल में बना खाना खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो काफी फायदेमंद माना जाता है। पढे इस ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
coconut oil in pregnancy

Coconut oil in pregnancy

Coconut Oil In Pregnancy: गर्भावस्था हर महिला के लिए बहुत नाजुक दौर होता है। इस दौरान महिलाओं को खास ख्याल की जरूरत होती है। उन्हें खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना होता है। गर्भवती महिलाएं ऐसे बहुत से घरेलू नुस्खे आजमाती है जिनकी मदद से गर्भावस्था के दौर को आसान बनाया जा सकता हो। इन घरेलू नुस्खों में नारियल तेल भी शामिल है। नारियल तेल का इस्तेमाल करने से गर्भवती महिलाओं को बहुत से फायदे मिलते है। आइए जानते हैं कि गर्भवती महिलाओं को नारियल तेल के इस्तेमाल से क्या फायदे मिलते हैं और किस प्रकार इसका प्रयोग करना चाहिए।

गर्भावस्था में खाए नारियल तेल

Advertisment

गर्भवती महिलाओं को नारियल तेल में बना खाना खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल तेल में बना खाना खाने से गर्भवती महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और मां व शिशु दोनों स्वस्थ रहते हैं। गर्भावस्था के दौरान नारियल तेल में बना खाना खाने से बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं के बाल नहीं झड़ते हैं।

खुजली से राहत दिलाए नारियल तेल

गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के कुछ महीनों के अंदर ही शरीर के विभिन्न हिस्सों में खुजली की समस्या होने लगती है, यह समस्या सबसे ज्यादा पेट और जांघ के हिस्सों के पास अधिक होती है। नारियल तेल के इस्तेमाल से खुजली की समस्या में राहत मिलती है। गर्भवती महिलाएं चाहे तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

स्ट्रेच माक्र्स कम करे नारियल तेल

नारियल तेल के इस्तेमाल से गर्भवती महिलाओं को स्ट्रेच माक्र्स से राहत मिलती है। गर्भावस्था के समय महिलाओं को स्ट्रेच माक्र्स हो जाते हैं और इनसे छुटकारा पाने के लिए वह तरह तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं लेकिन अगर आप स्ट्रेच माक्र्स पर रेगुलर नारियल तेल से मसाज करेंगे तो कुछ ही दिनों में इनसे राहत पाई जा सकती है।

ऑयल पुलिंग में इस्तेमाल करे नारियल तेल

Advertisment

ऑयल पुलिंग करने से ओरल हेल्थ स्वस्थ रहती है। इस प्रक्रिया में आप ऑयल को कुछ देर अपने मुंह में रखते हैं फिर कुल्ला करते हैं। ऐसा करने से ओरल हेल्थ स्वस्थ रहती है और अच्छा मूड बनता है। गर्भवती महिलाओं को नारियल तेल के इस्तेमाल से ऑयल पुलिंग करनी चाहिए। ऐसा करने से सर दर्द, दांत दर्द व मसूडो के दर्द से राहत मिलती है, टेंशन कम होती है और शरीर को ऐनर्जी मिलती है।

Coconut Oil In Pregnancy