Advertisment

Relationship Advice: रिलेशनशिप में आने से पहले एक बार पढ़ लें यह बातें

किसी भी रिलेशनशिप में जुड़ने से पहले हमे सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकी आज का समय ऐसा है की हम लोगो के ऊपर आंख बंद करके भरोसा नही कर सकते है। जाने कुछ बातें जो आपको रिश्ते में आने से पहले पता होना चाहिए इस ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
एडिट
New Update
relationship

Relationship

Relationship Advice: Teenagers एक ऐसा समय होता है जब बच्चों में शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत सारे बदलाव आते हैं। इस समय बच्चों को एक ऐसे दोस्त की ज़रूरत होती है जो हर समय उनकी बातें सुने और समझे। और यह निःस्वर्थ वाले दोस्त केवल उनके माता पिता हो सकते हैं। क्योंकि वहीं निःसंदेह अपने बच्चों को बखूबी समझ सकते हैं। किसी भी रिलेशनशिप में जुड़ने से पहले हमे सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकी आज का समय ऐसा है की हम लोगो के ऊपर आंख बंद करके भरोसा नही कर सकते है। इसलिए हमे कोई भी रिश्ता शुरू करने से पहले अपने माता पिता या घर के किसी बड़े से सलाह मशवरा कर लेना चाहिए क्योंकि वो लोग हमसे जादा तजूर्बा रखते है।

Advertisment

1. रिलेशनशिप चीज क्या है सबसे पहले यह बात समझे।

वैसे तो रिश्ता हमारा जन्म होते ही अपने आप बहुत लोग से औपचारिक रूप से जुड़ जाता है। हमारे बहुत से सगे संबंधी हो जाते है जैसा मां बाप भाई बहन, परंतु यह जिस रिश्ते की बात हो रही है उसका अर्थ थोड़ा दूसरा है। यह चॉइस हमारे पास होती है। हम खुद चुनते है किसके साथ हमे रिलेशन में आना। इस रिश्ते में हम हसीं मजाक, दिक्कतें परेशानियां सब साझा कर सकते है। तो यह सही चॉइस करना अति महत्वपूर्ण है। अर्थात जैसा हमारा स्वभाव है उस तरह की कंपेटिबिलिटी वाला पार्टनर चुने जिससे हम बिना किसी झिझक के खुशी खुशी रह सके।

2. प्यार और अट्रैक्शन दो अलग अलग पहलू है

Advertisment

इन दोनो पहलुओं को समझना अति आवश्यक है। जो व्यक्ति हमे देखने में अच्छा लगता है हम उसकी ओर जल्दी अट्रैक्ट हों  जाते है और उसे प्यार समझ बैठते है लेकिन सच में वह प्यार नही होता। कई बार हम गलत इंसान के चक्कर में फस जाते है इसलिए यह बहुत जरूरी है की जिस इंसान से हम अट्रैक्ट हो रहे है पहले ये जाने की हमे उससे प्यार है भी या नहीं। हमे उसके भरे में भी पता होना चाहिए की वो कैसा इंसन है। पहले हमे उससे मिलना चाहिए फिर रिलेशन को आगे बढ़ाना चाहिए।

3.  रिलेशनशिप को मैनेज करना सीखे

रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को सुनना और समझना बहुत ही जरूरी होता है ताकि एक हेल्थी रिलेशन शिप चल सके। और सबसे महत्वपूर्ण यह है की यह मैनेजमेंट दोनो तरफ से होना चाहिएं । सबसे पहले तो अपने इगो को साइड रखना चाहिए। केवल अपनी नही चलानी चाहिए।

Advertisment

4. रिलेशनशिप में समय के महत्व को समझें

समय के भी दो पहलू है। हमे अपने रिलेशनशिप को हेल्थी रखने के लिए अपने पार्टनर को उपर्युक्त समय देना चाहिए। और यहां उपर्युक्त शब्द को भी समझना बहुत ही जरूरी है। यहां उपर्युक्त की भी एक सीमा है। हमे अपना सारा समय रिलेशन शिप को हेल्थी बनाने में व्यर्थ नहीं करना चाहिए। इंडिविजुअल लेवल पे सबके अपने गोल्स होते है लाइफ में। रिलेशनशिप के चक्कर में आकर हमे उन गोल्स से नहीं भटकना चाहिए। हमे अपने करियर ग्रोथ में भी ध्यान देना चाहिए क्योंकि teenage ही करियर बनाने का सबसे सही समय होता है।

5. रिलेशनशिप को toxic होने से बचाएं

रिलेशनशिप में बहुत ज्यादा मिठास भी खतरनाक साबित हो सकता है। अपने आप को अपने पार्टनर की सबसे पहली प्रायोरिटी ना समझे अतः अपने रिलेशन को हेल्थी बनाए रखने के लिए अपने अंदर maturity लाय और रोजाना के झगड़ो से बचे। कभी कभी रिश्तों को जीतने में झुकना भी अच्छा होता परंतु यह ध्यान में रखें की हर बार कहीं आप ही तो नहीं झुक रहे।

relationship relationship advice teenagers
Advertisment