Advertisment

Relationship Red Flag: रिश्ते में रेड फ्लैग्स को बिल्कुल ना करे अनदेखा

अगर अपने पार्टनर के साथ अपनी बातें शेयर करने में सहज नहीं है और आपको लगता है कि सामने वाला इंसान आपकी बातों को तवज्जो नहीं देगा तो यह आपके रिलेशनशिप का रेड फ्लैग है।

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
shraddha murder case

Relationship Red Flag

Relationship Red Flag: रिश्ते में इन रेड फ्लैग्स को ना करें अनदेखा

Advertisment

अगर आप एक रिश्ते में हैं और उस रिश्ते में आपको थोड़ी परेशानियां हो रही है तो अक्सर हमारा पहला स्वभाव यह रहता है कि हम उन चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब चीजें रिपीट होने लगती है तो परेशानियां अधिक बढ़ जाती है, जिसके कारण मनमुटाव और बात लड़ाई झगड़े और कुछ गंभीर केस में तो बात जान पर भी आ जाती है। ऐसा ही एक उदाहरण हमारे सामने श्रद्धा (shraddha walker case) और आफताब का केस है।

इसलिए जरूरी है कि आप एक रिश्ते में पहले से ही ऐसी बातों को नोटिस करने लगे और उन्हें नजरअंदाज ना करें। आइए जानते हैं कि एक रिश्ते में कोनसे ऐसे रेड फ्लैग्स है जिन्हें आप को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

1. पार्टनर को कंट्रोल करना

Advertisment

अगर आप अपने रिश्ते में अपने पार्टनर से ऐसा रवैया महसूस करते हैं कि वह आपको कंट्रोल कर रहा है और आपकी आजादी कहीं ना कहीं सीमित हो रही है तो यह एक रेड फ्लैग है। जैसे कि ना चाहते हुए भी आपको अपने पार्टनर को अपने फोन का पासवर्ड, आप कहां हैं, क्या कर रही है, किसके साथ है, क्यों गए हैं, ऐसी जानकारियां बार-बार देनी पड़ती है तो यह एक रेड फ्लैग है।

2. उनके साथ अपनी बातों को शेयर करने में आप सहज नहीं होते

यह एक रिश्ते का सबसे बड़ा रेड फ्लैग हो सकता है। क्योंकि एक रिश्ते में प्यार और सम्मान तभी बना रहता है जब आप एक दूसरे से अपनी हर बात शेयर कर सकते हो। लेकिन अगर अपने पार्टनर के साथ अपनी बातें शेयर करने में सहज नहीं है और आपको लगता है कि सामने वाला इंसान आपकी बातों को तवज्जो नहीं देगा तो यह आपके रिलेशनशिप का रेड फ्लैग हो सकता है।

Advertisment

3. लड़ाई खत्म ना होना

अगर अपने पार्टनर के साथ आपकी छोटी मोटी अनुबन या लड़ाई होती रहती है और लड़ाई को खत्म करने में आप दोनों ही कैपेबल नहीं है तो यह भी रिलेशनशिप का एक रेड फ्लैग होता है। अगर आप दोनों के बीच अनबन और लड़ाई खत्म नहीं होंगी तो रिश्ता टूट जाएगा।

4. आपके दोस्त और रिश्तेदारों से मिले सुझाव

Advertisment

यह बात सच है कि रिश्ता आपका है और उस पर फैसला भी आपका होना चाहिए लेकिन एक रिश्ते में कहीं ना कहीं आपके साथ साथ दूसरे लोग भी जुड़े होते हैं और वह चीजों को देख पाते हैं। इसलिए अगर आपके दोस्त रिश्तेदार आपके पार्टनर के बारे में कोई शिकायत करते हैं तो उस पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए हालांकि आखरी फैसला आपका खुद का होना चाहिए।

5. शारीरिक हिंसा

यह एक रिलेशनशिप का सबसे बड़ा रेड फ्लैग है। एक रिलेशनशिप में रहने पर जब आप पहली बार शारीरिक हिंसा का शिकार हों तो उसे बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करें। यह एक रिश्ते में टाक्सीसिटी को बढ़ाता है और सामने वाले को दोबारा ऐसी हरकत करने की हिम्मत भी देता है।

shraddha walker case Relationship Red Flag
Advertisment