Advertisment

Age Gap Relationships: खुद से सीनियर व्यक्ति को डेट करने के लिए टिप्स

author-image
Monika Pundir
New Update

कहा जाता है कि रिलेशनशिप में घुसना आसान है पर उसे मेंटेन करना मुश्किल, और यह सच भी है। रिलेशनशिप्स की बात करते समय हम अक्सर एज गैप रिलेशनशिप्स, यानी उन रिलेशनशिप्स जिसमें एक पार्टनर दुसरे से उम्र में काफी बड़ा हो, की बात करना भूल जाते हैं। इस ब्लॉग में अपने से बड़े व्यक्ति को डेट करने को डेट करने के कुछ टिप्स।

Advertisment

एज गैप रिलेशनशिप्स के लिए डेटिंग टिप्स:

1. कम्युनिकेशन 

हर रिश्ते में कम्युनिकेशन बहुत ज़रूरी है, पर एज गैप रिलेशनशिप्स में यह और भी ज़्यादा ज़रूरी है की आप अपनी मन की बात स्पष्ट रूप से कहें। एज गैप के कारण आपके पार्टनर की सोच आपके और आपके दोस्तों के सोच से अलग हो सकती है। इसलिए आपको अपनी सोच शब्दों में व्यक्त करनी होगी।

Advertisment

2. अपने पार्टनर की दृष्टिकोण समझिए

जैसा की हम कह चुके हैं, एज गैप के कारण आपके पार्टनर की सोच आपसे बहुत अलग हो सकती है। यह लाभदायक भी हो सकता है, और एक समस्या भी। समस्या इसलिए, क्योंकि यह झगड़े का कारण बन सकता है। और लाभदायक इसलिए, क्योंकि लॉन्ग टर्म निर्णय लेते समय उनका एक्सपेरिएंस काम आ सकता है। 

3. अपने बीच के अंतर को स्वीकार करें 

Advertisment

हर दो व्यक्ति में सोच और ओपिनियन अलग होते हैं। हालांकि एज गैप रिलेशनशिप में लोग अपनी उम्र को दोष देना आसान समझते हैं। यह सही नहीं है। आपको स्वीकार करना चाहिए की कोई भी कपल में सोच की अंतर होगी, और इसके बावजूद आप ख़ुशी ख़ुशी जी सकते हैं।

4. लोगों के नेगेटिव कमेंट्स पर ध्यान न दे

एज गैप रिश्ते के खिलाफ बोलने वाले बहुत लोग होंगे। कई लोग आपको या आपके पार्टनर को मुँह पर ताना मार सकते हैं। ऐसे कमेंट्स को दिल पर न ले। पॉपुलर डायलॉग “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना” को याद कीजिये और आगे बढिये। अगर आप अपने प्यार और रिश्ते पर विश्वास करते हैं, तो किसी और के बातों को सुनने की ज़रूरत नहीं है।

Advertisment

5. सपोर्ट 

किसी भी रिलेशनशिप में स्पोर्ट की बहुत ज़रूरत है, मगर एज गैप रिलेशनशिप में यह करना मुश्किल हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है की आप अपने करियर की, लाइफ की शुरुवाती दौर में है, कड़ी मेहनत कर रहे हैं, अपनी एक पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और आपके पार्टनर अपने (पहले की गई) मेहनत के फल का आनंद ले रहा है। ऐसा भी हो सकता है की वह किसी ऐसे पोज़िशन में हैं जहाँ उंमर ज़िम्मेदारी और काम का बहुत बोझ है। इन स्थितियों से निपटने के लिए केवल स्पोर्ट काम आता है।

6. कुछ नियम बनाए 

अगर आपका पार्टनर आपसे सीनियर है, तो उनके एक्स पार्टनर होने की संभावना अधिक है। इसलिए रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में ही एक्स से बातचीत के सीमाएँ निर्धारित करें। वह सीमाएँ क्या होंगी, यह बिल्कुल आप पर निर्भर करता है। अगर उनके पूर्व रिलेशनशिप्स से बच्चे हैं, तो आप अपने पार्टनर को उनके एक्स से बात करने से तो मना नहीं कर सकते, पर यह ज़रूर कह सकते हैं की अगर वे एक दुसरे से मिल रहे हैं, तो आप चाहते हैं की वे आपको पहले से बता दे। 

रिलेशनशिप
Advertisment