Advertisment

Split Ends Remedies: दो मुंहे बालों से छुटकारा दिलाएंगे घरेलू नुस्खे

दो मुंहे बालों के कारण बालों की ग्रोथ कम होने लगती है साथ ही बाल ड्राई हो जाते हैं। जिस कारण में काफी उलझने भी लगते हैं। पढिए दो मुंहे बालों के उपाये इस ब्लॉग में-

author-image
Monika Pundir
New Update
split ends remedies

Split Ends Remedies

Split Ends Remedies: बालों का दोमुंहा होना एक बहुत ही आम समस्या है। लेकिन इसकी वजह से हमारे बालों में काफी परेशानियां हो जाती हैं। दो मुंहे बालों के कारण बालों की ग्रोथ कम होने लगती है साथ ही बाल ड्राई हो जाते हैं। जिस कारण में काफी उलझने भी लगते हैं। इसलिए अगर आपको भी दो मुहे बाल की समस्या है और आप उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको इस ब्लॉक में दिए हुए घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहिए। इन घरेलू नुस्खों का किसी भी प्रकार से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता हैं।

Advertisment

1. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

दो मुंहे बालों को ठीक करने के लिए एलोवेरा जेल सबसे बेहतरीन तरीका है। एलोवेरा जेल हमारे बालों को हेल्दी बनाता है इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे बालों को नमी देते हैं और दो मुंहे बालों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।

2. दही

Advertisment

बालों को पोषण देने के लिए दही बहुत ही असरदार है। अगर आपके दो मुंहे बाल है या आपके बाल ड्राई हैं या फिर आपको डैंड्रफ की समस्या है तो आपको दही का इस्तेमाल करना चाहिए। दही आपके बालों को गहराई से नमी पहुंचाती है।

3. अंडा

हम सभी जानते हैं कि अंडा हमारे बालों के लिए कितना असरदार होता है। अंडे का इस्तेमाल करने से आपके दो मुंहे बाल भी खत्म हो जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको ऐग योक में दो चम्मच ऑलिव ऑयल और शहद मिलाना है। इन सारी चीजों को अच्छे से मिलाकर अपने बालों पर हल्के हाथों से कुछ देर तक के लिए मसाज करें, ऐसा करने से आपके दो मुंहे बालों की समस्या जल्द दूर होगी।

Advertisment

4. पपीते का हेयर मास्क

पपीते का हेयर मास्क लगाने से आपके बालों को गहराई से नमी मिलती है, वह हेल्दी बनते हैं, ड्राइनेस की समस्या दूर होती है और दो मुंहे बाल खत्म होते हैं। पपीते का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको पपीते में दही मिलाकर अच्छे से पेस्ट बनाना है और उसे अपने बालों पर कम से कम 15 से 20 मिनट तक के लिए लगा कर रखना है।

5. नारियल तेल

Advertisment

अगर आप दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको नारियल तेल का इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल तेल से अपने बालों और स्कैलप की कम से कम 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।यह आपके बालों को गहराई तक नमी देता है और उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाता है।

6. आर्गन ऑयल

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आर्गन ऑयल काफी असरदार माना जाता है। आर्गन ऑयल के इस्तेमाल से आपके बाल हेल्थी बनते हैं, उन्हें गहराई से मॉइश्चर बनता है और दो मुंहे बालों की समस्या खत्म होती है। इसके बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आपको आर्गन ऑयल का रेगुलर इस्तेमाल करना चाहिए।

Split Ends Remedies
Advertisment