Advertisment

Richest Indian Women: Savitri Jindal ने पाया पहला स्थान, जानिए बाकी चार भी

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक देशभर में 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 800 बिलियन डॉलर के आसपास है‌। आइए इस ब्लॉग से जानें, इंडिया की टाॅप 5 Richest Women और उनकी कुल संपत्ति के बारे में।

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Savitri Jindal

Savitri Jindal

Richest Indian Women: फोर्ब्स हर साल भारत समेत पूरी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी करता है। भारत Forbes India’s 100 Richest List 2022 में इस साल गौतम अडानी को भारत के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब मिला है। इसके साथ ही भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में कई महिला बिजनेस वुमन का नाम भी शामिल है।

Advertisment

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक देशभर में 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 800 बिलियन डॉलर के आसपास है‌। आइए इस ब्लॉग से जानें, इंडिया की टाॅप 5 Richest Women और उनकी कुल संपत्ति के बारे में।

फोर्ब्स के द्वारा जारी लिस्ट से जाने भारत की 5 रिचेस्ट वूमेन

1.सावित्री जिंदल (Savitri Jindal)

Advertisment

फोर्ब्स बिलियनेयर्स लिस्ट 2022 में सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) देश की सबसे अमीर बिजनेस वुमेन की लिस्ट में टॉप पर हैं। महिला जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल हैं। सावित्री जिंदल एक बिज़नेस वूमेन के साथ साथ पॉलिटिशियन भी हैं। उनकी करीब 16 अरब 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। जिंदल ग्रुप Steel, Power, Cement, and Infrastructure में कारोबार करता है।

2.विनोद राय गुप्ता

Advertisment

विनोद राय गुप्ता Havells India के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गुप्ता की मां हैं जिनका नाम भारत की अमीर महिलाओं की लिस्ट में आता है। उनके कुल नेटवर्थ की बात करें तो वह 6.3 बिलियन डॉलर की मालकिन हैं। Havells India इलेक्ट्रॉनिक संबंधित काम जैसे फैन्स, फ्रीज, स्वीच आदि जैसी कई चीजें बनाती है।



3.रेखा झुनझुनवाला

Advertisment

रेखा झुनझुनवाला देश के दिग्गज कारोबारी और शेयर मार्केट के बिल बुल कहे जाने वाले निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। उन्हें भी साल 2022 की फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट में जगह मिली है। वह भारत की 30वीं सबसे अमीर शख्स हैं और कुल कुल नेटवर्थ 5.9 बिलियन डॉलर की है।

4.फाल्गुनी नायर

Advertisment

फाल्गुनी नायर की उनकी कंपनी नायका स्टॉक एक्सचेंज में प्रवेश करने वाली भारत की पहली महिला-नेतृत्व वाली कंपनी बन चुकी है। उनकी संपत्ति में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोतरी हुई है। फोर्ब्स के अनुसार, नायर 4.4 बिलियन डॉलर की मालिक हैं। हालांकि, कई रिपोर्ट्स में उन्हें देश की सबसे अमीर महिला माना जाता है।





5.लीना तिवारी (Leena Tiwari) 

यूएसवी (USV) प्राइवेट लिमिटेड का अधिकार लीना तिवारी के पास है। यह कंपनी commerce, organic research and pharmaceutical से जुड़ी है। बता दें कि लीना तिवारी का नाम फोर्ब्स इंडिया रिच लिस्ट 2022 में देखा जा सकता है।

Forbes Savitri Jindal Havells
Advertisment