Richest Women Of India: 2024 में ये महिलाएं फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में शामिल

भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। फोर्ब्स की तरफ से अरबपतियों की सूची (Forbes World's Billionaires List) जारी की गई है जिसमें भारतीय व्यवसायी महिलाएं भी शामिल हुई हैं जिससे पता चलता है कि अब देश की महिलाएं बिजनेस में भी आगे बढ़ रही हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Richest Women

Image Credit: Forbes

Richest Women Of India: भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। फोर्ब्स की तरफ से अरबपतियों की सूची (Forbes World's Billionaires List) जारी की गई है जिसमें भारतीय व्यवसायी महिलाएं भी शामिल हुई हैं जिससे पता चलता है कि अब देश की महिलाएं बिजनेस में भी आगे बढ़ रही हैं। 2023 में जहां इस लिस्ट में 169 भारतीय अरबपति शामिल हुए थे वहीं अब इस साल की संख्या बढ़कर 200 हो गई है। इसके साथ ही इस साल भारतीय अरबपतियों कुल संपत्ति $954 बिलीयन हैं जो पिछले साल के मुकाबले 41% ज्यादा है। आइये जानते हैं भारत की उन पांच महिलाओं के बारे में जिन्होंने इस सूची में अपनी जगह बनाई है

2024 में ये महिलाएं फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में शामिल

1. Savitri Jindal

Advertisment

इस लिस्ट में भारतीय महिलाओं में सावित्री जिंदल ने पहला स्थान हासिल किया हैं। वह भारत की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी नेटवर्क 35.5 बिलियन डॉलर हैं। वह जिंदल ग्रुप की सीईओ हैं जो स्टील बिजली सीमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर के कारोबार से संबंध रखता है। उनके पति का नाम ओमप्रकाश जिंदल हैं जिनकी 2005 में मृत्यु हो गई थी। यह राजनीति से भी संबंध रखती हैं।

2. Rekha Jhunjhunwala

भारत की दूसरी सबसे अमीर महिला रेखा झुनझुनवाला हैं जिनकी उम्र 60 साल हैं। यह भारत के 'वॉरेन बफेट' कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की पत्नी हैं। इनका नेट वर्थ 8.5 बिलियन डॉलर हैं। यह उनका मूल्यवान स्टॉक पोर्टफोलियो संभाल रही हैं। राकेश झुनझुनवाला की 2022 में मृत्यु हो गई थीं। फोर्ब्स के अनुसार इनके पोर्टफोलियो की सबसे कीमती होल्डिंग टाइटन की है जो वॉच और ज्वेलरी मेकर हैं।

3. Vinod Rai Gupta

भारत की तीसरी अमीर महिला विनोद राय गुप्ता जिनकी नेट वर्थ 4.9 बिलियन डॉलर हैं। इनकी हैवेल्स इंडिया में होल्डिंग है जो एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग बिजनेस है। इस कंपनी को विनोद के पति कीमत राय गुप्ता द्वारा फाउंड किया गया था जिसे अब इनका बेटा संभाल रहा हैं। यह एक ऐसा ब्रांड है जो लाइटिंग फिक्सर, फैन, रेफ्रिजरेटर और वाशिंग मशीन तक सब कुछ प्रोड्यूस करता है।

4. Renuka Jagtiani

Advertisment

लैंडमार्क ग्रुप की चेयर वूमेन और सीईओ रेणुका जगतियानी भारत की चौथी अमीर महिला हैं जिसकी नेट वर्थ 4.8 बिलियन डॉलर हैं। 1973 में इस ग्रुप की स्थापना रेणुका के पति मिकी जागतिअनी द्वारा की गई थीं। यह एक दुबई स्थित रिटेल ग्रुप है जो वर्ल्ड वाइड काम करता है। 1999 में रेणुका की जर्नी की शुरुआत हुई थी जब भारत में इसकी स्थापना हुई थी।

5. Smita Crishna - Godrej

भारत की पांचवी अमीर महिला स्मिता कृष्णा-गोदरेज हैं। इनकी नेट वर्थ 3.7 बिलियन है। यह गोदरेज परिवार से संबंध रखती हैं। यह एक कंज्यूमर गुड फर्मकंज्यूमर गुड फर्मकंज्यूमर गुड फर्म है जिसे उनके भाई चलता हैं। इनकी उम्र 73 साल हैं। इनके पति का नाम विजय कृष्ण हैं। गोदरेज का हेड क्वार्टर मुंबई, महाराष्ट्र में स्थित है।

Forbes World's Billionaires List Savitri Jindal Richest Women Of India