Advertisment

Sex Doesn't Make Vagina Loose: क्या सेक्स करने से वजाइना लूज होती है

कई महिलाएं और लड़कियां इसके बारे में बात नहीं करती क्योंकि उन्हें डर है की लोग क्या कहेंगे। उन्हें वजाइना से रिलेटेड खास जानकारी ना होने के कारण वह इंफेक्शन का शिकार बनती है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में

author-image
Aastha Dhillon
New Update
Vagina

Vagina

Loose Vagina: बहुत से में लोग भारत में वजाइना के बारे में कोई बात नहीं करते, इसको एक टैबू माना जाता है, क्या यह हमारे शरीर का एक भाग नहीं है? क्या इसके बारे में बात नहीं करनी चाहिए? हम इसके बारे में बात नहीं करते, इसलिए इसके बारे में कई सारे मिथ फैले हुए हैं, जिस तरह हम बाकी बॉडी पार्ट्स के बारे में बात करते हैं, उतनी ही जरूरी है कि, हम वजाइना के बारे में भी खुलकर बोले, महिलाएं आमतौर पर वजाइना को लेकर किसी से चर्चा नहीं करती हैं, जिसकी वजह से कई बार उनको इंफेक्शन होने के खतरे बने रहते हैं, आज के इस ब्लॉग में आपको बताएंगे कुछ ऐसी ही अफवाहों के बारे में जो वजाइना को लेकर आमतौर पर समाज में फैली हुईं हैं।

Advertisment

Common Myths About Vagina 

1.रेगुलर सेक्स (Regular Sex)

कुछ औरतों का मानना होता है कि रेगुलर सेक्स करने से उनकी वजाइना फैल जाएगी, लेकिन यह केवल एक मैथ है, वजाइना सेक्स करने के बाद अपनी पोजीशन में दोबारा आ जाती है, जिस तरीके से एक गुब्बारे के अंदर हवा भरने से वह फूल जाता है, और हवा निकालने के बाद वो अपनी पोजीशन में वापस आ जाता है, उसी तरह हमारी वेजाइना भी काम करती है। 

Advertisment

2.साबुन से सफाई

कई औरतों का कहना होता है, कि वजाइना को साफ करने के लिए साबुन के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए, लेकिन क्या आप जानते हैं साबुन के पानी में soda होता है, जिसकी वजह से हमारी वजाइना के अंदर इंफेक्शन हो सकता है, और यह एक मिथ है, कि केवल साबुन का पानी का इस्तेमाल करने से ही वजाइना साफ होती है।



Advertisment

3.अच्छी स्मेल

ऐसे कई चीज़ें बताई गई हैं जिनको खाने से वजाइना में एक अच्छी स्मेल आती है, लेकिन यह बात बिल्कुल गलत है। यह एक मिथ है। ऐसा एक स्टडी के अनुसार पता लगाया गया है, कि वजाइना का खाने पीने से कोई लेना देना नहीं होता है, वजाइना की अपनी ही नेचुरल स्मेल होती है।

4.वजाइनल प्रोडक्ट (Vaginal Product)

Advertisment

टीवी में ऐड द्वारा दिखाए गए ऐसे प्रोडक्ट जिनसे हम अपनी वजाइना को क्लीन कर सकते हैं, यह एक मिथ है, वजाइना अपने आप में ही ऐसा अपने आप में ही साफ हो जाती है, हमें किसी भी अन्य प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है, वजाइना को अलग से क्लीन करने के लिए हमें ऐसे प्रोडक्ट पर भरोसा नहीं करना चाहिए। 

image widget
Regular Sex vaginal product loose vagina
Advertisment