Myths Related To Vagina: वजाइना से जुड़ी इन 5 बातों में कितनी सच्चाई?

वैसे तो महिलाएं अपनी योनी के बारे में बहुत कुछ जानती हैं लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि इससे संबंधित कुछ अफवाहों पर हम भरोसा कर लेते हैं। योनि स्वास्थ्य महिलाओं के लिए काफी महत्त्वपूर्ण है इसलिए जरूरी है कि इससे संबंधित किसी भी अफ़वाह पर भरोसा ना करें।

author-image
Monika Pundir
एडिट
New Update
myths related to vagina

Myths Related To Vagina

Myths Related To Vagina: वजाइना से जुड़ी 5 बातों में कितनी सच्चाई?

वैसे तो महिलाएं अपनी योनी (वजाइना) के बारे में बहुत कुछ जानती हैं लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि इससे संबंधित कुछ बातों और अफवाहों पर हम भरोसा कर लेते हैं। योनि स्वास्थ्य महिलाओं के लिए काफी महत्त्वपूर्ण होता है इसलिए जरूरी है कि इससे संबंधित सभी सही जानकारी उन्हें हो और वे किसी भी अफ़वाह पर भरोसा ना करें। आइए जानते हैं वजाइना से जुड़े कुछ कॉमन मिथो के बारे में।

1. वजाइना से डिस्चार्ज मतलब कोई बीमारी?

Advertisment

महिलाओं की योनि से डिस्चार्ज आना सामान्य होता है। योनि से व्हाइट और चिपचिपा डिस्चार्ज आना स्वस्थ शरीर की निशानी होता है। इसका मतलब किसी बीमारी का संकेत नहीं है। लेकिन अगर आपको लंबे समय तक डिस्चार्ज की समस्या बनी हुई है और साथ में इचिंग भी हो रही है तो यह जरूर संक्रमण का खतरा हो सकता है जिसके लिए आपको डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

2. यीस्ट इंफेक्शन दही खाने से ठीक होता है?

हालांकि दही खाना यीस्ट इंफेक्शन के लिए एक बेहतर प्रोबायोटिक्स है और इसे खाने से इंफेक्शन में थोड़ी राहत भी मिल जाती है। लेकिन यह पूरी तरह से यीस्ट इंफेक्शन को ठीक नहीं करता है। यीस्ट इंफेक्शन को ठीक करने के लिए आपको उचित इलाज करना होता है जिसके लिए आपको डॉक्टर से मिलने की आवश्यकता होती है।

3. खास प्रोडक्ट्स से होती है वजाइना की सफाई?

यह बात बिल्कुल गलत है। हमारी वजाइना खुद को साफ रखती है, हमे इसे बाहरी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके साफ करने की जरूरत नहीं होती है। हमे सिर्फ वल्वा को साफ रखना होता है और इसे सादी साबुन और गुनगुने पानी की मदद से ही साफ किया जाना चाहिए। इसकी सफाई के लिए कोई खास प्रोडक्ट खरीदने की आवश्यकता नहीं है।

4. वजाइना में खुजली मतलब यीस्ट इंफेक्शन?

Advertisment

यह वजाइना से जुड़ा बहुत कॉमन मिथ है। अगर वजाइना में खुजली होती है तो हम उसे यीस्ट इंफेक्शन समझ लेते हैं लेकिन इसके पीछे और भी कारण हो सकते हैं। वजाइना में खुजली हार्मोनल अंसतुलन, एसटीडी (STD), बैक्टीरियल इंफेक्शन, प्यूबिक लाइस आदि के कारण भी हो सकता है। खुजली का सही कारण जानने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।

5. वजाइना से बदबू आती है?

यह भी वजाइना से जुड़ी एक अफवाह है। प्रत्येक महिला के खान पान और पीएच लेवल के कारण उनके वजाइना से अलग अलग तरह की गंध आती है पर यह बदबू नहीं होती। अगर वजाइना से बदबू आ रही हैं तो यह इंफेक्शन होने का संकेत हो सकता है, इसके अलावा पीरियड के दौरान भी वजाइना से बदबू आ सकती है।

Myths Related To Vagina